पूर्णिमा पूजा विधि Purnima Puja Vidhi 2025
वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Vaishakh Purnima 2025 Date
- साल 2025 में वैशाख पूर्णिमा व्रत 12 मई सोमवार को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 11 मई रात्रि 08:01 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12 मई रात्रि 10:25 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रात:काल 11:51 मिनट से दोपहर 12:45 मिनट|
- स्नान-दान का समय – प्रात:काल 04:08 मिनट से प्रात:काल 04:50 मिनट|
- निशिता काल मुहूर्त – रात्रि 11:56 मिनट से रात्रि 12:38 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – सायंकाल 6:57 मिनट|
वैशाख पूर्णिमा विधि Vaishakh Purnima Pooja Vidhi
वैशाख पूर्णिमा के दिन प्रात: स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहन लें। माता लक्ष्मी को हल्दी का तिलक, धूप-दीप अर्पित करे. भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक कर नैवेद्य अर्पित करे. इसके बाद विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की साथ में पूजा करनी चाहिए और सत्यनारायण व्रत कथा सुननी चाहिए. माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी के मंत्रो का जाप कर आरती करे रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.
वैशाख पूर्णिमा करना ना भूलें ये काम Vaishakh Purnima Upay
- वैशाख पूर्णिमा के दिन व्रत करना शुभ होता है.
- इस दिन व्रत उपवास कर रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देना चाहिए.
- आज के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
- वैशाख पूर्णिमा वाले दिन जरूरतमंद को सामर्थ्यानुसार दान करना चाहिए.
- वैशाख पूर्णिमा के दिन निशितकाल में माँ लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है.
- इस दिन भगवान विष्णु जी को तुलसी डालकर भोग अर्पित करना चाहिए.