सूर्यग्रहण गर्भवती महिलाएं न करे 5 काम Suryagrahan 2023 Date Time

सूर्यग्रहण कब लगेगा Last Solar Eclipse 2023 Date

ज्योतिष अनुसार साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगने जा रहा है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है और इस दौरान सूर्य देव पर संकट की घड़ी होती है, इसीलिए ऐसी मान्यता है की इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए, आइये जानते है सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है ताकि ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके.

सूर्यग्रहण 2023 तिथि व समय Solar Eclipse 2023

  1. साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार को लगेगा|
  2. भारतीय समयनुसार साल का पहला ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7:03 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12:28 मिनट तक रहेगा।
  3. मान्यताओं के अनुसार सूर्यग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। लेकिन ये सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा इस कारण भारत में ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा।
  4. सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर पर दिखाई देगा.

गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान Suryagrahan Sawdhaniya

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के प्रारंभ से लेकर समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए. कहा जाता है कि उन्हें ग्रहण की छाया से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. इस दौरान गर्भवती महिलाओ को सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए.
  2. संभव हो तो ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए.
  3. सूर्य ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं का सोना वर्जित है ऐसे में इस समय सोने से परहेज करना चाहिए.
  4. गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें.
error: