सितम्बर में नवरात्रि कब से हैं 2025 | Shardiya Navratri September 2025

नवरात्री कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त Durga Puja Muhurat 2025

Shardiya Navratri September 2025Shardiya Navratri September 2025 पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि का पर्व अश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारम्भ होता है. शास्त्रों के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्रि सबसे खास मानी जाती है नवरात्रि के ये 9 दिन माँ दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों को समर्पित है. नवरात्रो की अष्टमी नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण कर दशहरा मनाया जाता है आइये जानते है साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कब से कब तक है, कलश या घट स्थापना मुहूर्त, कलश स्थापना विधि, अष्टमी, नवमी और दशहरा कब मनाया जायेगा|

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2025 Shardiya Navratri 2025 Muhurat

  1. साल 2025 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितम्बर सोमवार से शुरू होगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 22 सितम्बर प्रातःकाल 01:23 मिनट
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 23 सितम्बर प्रातःकाल 02:55 मिनट
  4. घटस्थापना मुहूर्त – 22 सितम्बर प्रातःकाल 06:09 मिनट से दोपहर 08:06 मिनट
  5. घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:49 मिनट से दोपहर 12:38 मिनट
  6. दुर्गा अष्टमी – 30 सितंबर मंगलवार
  7. दुर्गा नवमी – 1 अक्टूबर बुधवार
  8. नवरात्रि पारणा, दशहरा – 2 अक्टूबर गुरुवार

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2025 Kalash Sthapana

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना की जाती है. इस दिन प्रातः स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजास्थल पर कलश या घट स्थापना करे. मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बोकर उसमे जल से भरा कलश रखे. कलश में स्वस्तिक बनाकर कलावा बांधे और सप्तधान्य वाले पात्र के उपपर रख दे. कलश में अशोक या आम के पत्ते रखकर उसमे सिक्का व दूब डाल दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. कलश स्थापना के बाद नौ दिनों तक माँ के नौ रूपों की विधिवत पूजा करनी चाहिए.

error: