नवरात्री कलश स्थापना शुभ मुहूर्त Durga Puja Kalash Sthapana Muhurat 2026
शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2026 Shardiya Navratri 2026 Muhurat
- साल 2026 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर रविवार से 20 अक्टूबर मंगलवार तक चलेगा
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 10 अक्टूबर रात्रि 09:19 मिनट पर
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 11 अक्टूबर रात्रि 09:30 मिनट पर
- घटस्थापना मुहूर्त – प्रातःकाल 06:19 मिनट से प्रातःकाल 10:12 मिनट तक
- घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:31 मिनट तक
कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2026 Kalash Sthapana
नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना करे. इस दिन प्रातः स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बोकर उसमे जल से भरा कलश रखे और रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले. कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर कलश में अशोक या आम के पत्ते डाल दे, अब कलश में सिक्का व दूब डाल दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित करे. अब माँ दुर्गा की विधिवत पूजा करे.
शारदीय नवरात्रि 2026 तिथियां Shardiya Navratri 2026 Dates
- 11 अक्टूबर प्रतिपदा तिथि घटस्थापना, मां शैलपुत्री
- 12 अक्टूबर द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी
- 13 अक्टूबर तृतीया मां चन्द्रघण्टा
- 14 अक्टूबर चतुर्थी मां कूष्माण्डा
- 15 अक्टूबर पंचमी मां स्कंदमाता
- 16 अक्टूबर षष्ठी मां कात्यायनी
- 17 अक्टूबर सप्तमी मां कालरात्रि
- 18 अक्टूबर सप्तमी मां कालरात्रि
- 19 अक्टूबर महाष्टमी, कन्या पूजा
- 20 अक्टूबर महानवमी, कन्या पूजा, विजयादशमी दशहरा, नवरात्रि पारण