शारदीय नवरात्रि कितने दिन की 9 या 10 | Shardiya Navratri 2023 Dates

नवरात्री दुर्गा को प्रसन्न के उपाय Navratri Durga Puja Upay

Shardiya Navratri 2023 DatesShardiya Navratri 2023 Dates पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होती है. आश्विन शुक्ल नवमी तिथि को महानवमी के दिन नवदुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा और हवन के साथ नवरात्रि का समापन होता है. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 15 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रहा है. कई बार तिथियों के उतार चढ़ाव के कारण नवरात्री कम या ज्यादा हो सकती है शास्त्रों में 9 दिनों की नवरात्रि शुभ मानी जाती है आइये जानते है शारदीय नवरात्रि 2023 कितने दिनों की है, अष्टमी, नवमी संपूर्ण तिथियां, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और देवी दुर्गा को प्रसन्न किये जानें वाले उपाय क्या है|

शारदीय नवरात्रि कितने दिन की ?

इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर रविवार को हो रहा है और इसका समापन 23 सितंबर को नवमी हवन के साथ होगा. इस तरह इस साल शारदीय नवरात्रि 9 दिन की है. इस साल किसी भी तिथि का क्षय ना होने के कारण नवरात्रि 9 दिन की है.

शारदीय नवरात्रि तिथियां Shardiya Navratri Dates 2023

  1. 15 अक्टूबर – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
  2. 16 अक्टूबर – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
  3. 17 अक्टूबर – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
  4. 18 अक्टूबर – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
  5. 19 अक्टूबर – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
  6. 20 अक्टूबर – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
  7. 21 अक्टूबर – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
  8. 22 अक्टूबर – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
  9. 23 अक्टूबर – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
  10. 24 अक्टूबर – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat

  1. शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 15 अक्टूबर रविवार से होगी इस दिन घट या कलश स्थापना की जाएगी।
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 14 अक्टूबर रात्रि 11:24 मिनट
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 16 अक्टूबर प्रातःकाल 12:32 मिनट
  4. घटस्थापना मुहूर्त – 15 अक्टूबर प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट
  5. घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 15 अक्टूबर प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

नवरात्रि देवी दुर्गा को प्रसन्न के उपाय Shardiya Navratri Upay

  1. शास्त्रों में स्वास्तिक के चिन्ह का बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में और घर के बाहर स्वास्तिक बनाना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  2. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि शुरू होने से पहले हम सभी को अपने घर और पूजा-स्थल की विशेष रूप से साफ-सफाई करनी चाहिए।
  3. नवरात्रि के दौरान देवी माँ को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए।
  4. नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्रृंगार सामग्री अर्पित करना शुभ होता है.
  5. नवरात्रि में हनुमान जी को पान का बीड़ा चढाने से धनलाभ होता है.
  6. नवरात्रि में मां दुर्गा को कौड़ी अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है.
error: