सावन माह 2024 Sawan Somwar Vrat 2024 Date

सावन सोमवार व्रत तिथियां Sawan Maah Kab Se Shuru Hai 2024

Sawan Somwar Vrat 2024 DateSawan Somwar Vrat 2024 Date सावन माह भगवान शिव का सबसे प्रिय माह है हिंदी पंचांग का पांचवां महीना सावन होता है। इसे श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। शिवभक्तों को सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने शिव भक्त कावड़ लेकर आते हैं और शिवजी का अभिषेक करते हैं। आइये जानते है पंचांग के अनुसार साल 2024 में सावन का महीना कब से शुरू होगा, सावन में कितने सोमवार व्रत होंगे, सावन माह कब से कब तक रहेगा और इस माह में क्या करे क्या न करे|

सावन का महीना कब से कब तक Sawan Month 2024

  1. पंचांग की माने तो साल 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा
  2. सावन कृष्ण प्रतिपदा आरम्भ होगी – 21 जुलाई दोपहर 03:46 मिनट
  3. सावन कृष्ण प्रतिपदा समाप्त होगी – 22 जुलाई दोपहर 01:11 मिनट
  4. इस बार सावन में पांच सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत आएंगे

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2024 Sawan Somwar all Dates

  1. पहला सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई 2024
  2. दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
  3. तीसरा सावन सोमवार व्रत – 05 अगस्त 2024
  4. चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त 2024
  5. पांचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

सावन सोमवार क्या करे क्या न करे Sawan Somwar 2024

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार सावन में शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया जाता है लेकिन सावन के महीने में दूध का सेवन करने से बचना चाहिए.
  2. शास्त्रों के अनुसार सावन में भगवन शिव की पूजा में शिवलिंग पर हल्‍दी या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए ये दोनों चीजें शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित है.
  3. भगवान शिव की पूजा में तुलसी और केतकी के फूल भी अर्पित न करें.
  4. शाम के समय प्रदोष काल में शिव जी की आरती जरूर करें इसके बाद ही व्रत खोलें.
  5. सावन सोमवार व्रत के दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.
  6. सावन के महीने में लहसुन-प्‍याज, नॉनवेज का सेवन बिल्‍कुल नहीं करना चाहिए.
  7. सावन सोमवार के दिन भगवान् शिव को भष्म अर्पित कर भष्म का तिलक करना चाहिए.
  8. सावन सोमवार की पूजा करते समय भूलकर भी शिवलिंग या महादेव की मूर्ति की पूरी परिक्रमा न करें. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव की सिर्फ आधी परिक्रमा की जाती है.
error: