सावन सोमवार उपाय Sawan Somwar ke Upay 2021
इस उपाय से मनोकामना होगी पूरी
Sawan Somwar Upay मान्यता है की जो भी भक्त सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करते है तो उन्हें सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी हो जाती हैं। इसीलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार को सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिव की आराधना करें।
ये चीजें शिव जी को अर्पित करें
Sawan Somwar Upay सोमवार के दिन भोले नाथ को उनकी पूजा में चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ये सभी चीजें महादेव को बहुत अधिक प्रिय हैं। कहते है की इन्हें भगवन शिव को अर्पित करने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाते हैं।
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
इस मंत्र का जाप करें
Sawan Somwar Upay धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है की सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाये इससे भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। इस प्रभावशाली मंत्र के जाप से भक्तो के सभी कष्ट दूर हो जाते है।
इन चीजों का भोग शिवजी को लगाएं
Sawan Somwar Upay सावन के पूरे महीने भगवान शिव की आराधना की जाती है. इसीलिए सोमवार के दिन विशेस्कर सावन सोमवार को भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से उनकी आरती कर सभी में प्रसाद का वितरण करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको शिव जी का आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही साथ ही आपकी मनोकामना भी पूर्ण होगी.