सावन 2024 जाने सही तारीख Sawan Somwar Vrat 2024
सावन किस दिन से शुरु है Sawan 2024 Start
- इस साल सावन के महीने का आरंभ 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रहा है|
- और इसका समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार को होगा।
- इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे जो बेहद शुभ माने जाते हैं।
सावन शुभ योग 2024 Sawan 2024 Shubh Yog
पंचांग के अनुसार साल 2024 में 22 जुलाई को सावन के आरंभ होते ही प्रातः काल 05:37 मिनट से रात्रि 10:21 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं प्रीति योग जो 21 जुलाई को रात्रि 09:11 मिनट पर शुरू होगा और 22 जुलाई को सायं 05:58 मिनट पर समाप्त होगा। तीसरा योग आयुष्मान योग बनेगा जो सायं काल 05:58 मिनट से आरंभ होकर 23 जुलाई को दोपहर 02:36 मिनट पर समाप्त होगा।
सावन सोमवार व्रत तिथियां 2024 Sawan Somwar all Dates
- पहला सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई 2024
- दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
- तीसरा सावन सोमवार व्रत – 05 अगस्त 2024
- चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त 2024
- पांचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
सावन माह के उपाय Sawan Upay
- शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में हर दिन 11 व 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ होता है.
- दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर करने के लिए इस महीने में पति-पत्नी को साथ मिलकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए.
- सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ शिव का अनार के रस से अभिषेक करने पर धन प्राप्ति के योग बनते हैं.
- इस महीने में जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमतानुसार कुछ ना कुछ चीजें दान करनी चाहिए.