2024 सावन 21 या 22 जुलाई Sawan Maah 2024 21 ya 22 July

सावन 2024 जाने सही तारीख Sawan Somwar Vrat 2024

Sawan Maah 2024 21 ya 22 July Sawan Maah 2024 21 ya 22 July  हिंदू धर्म में श्रावण मास बेहद पवित्र माना जाता है. यह महीना भगवन शिव को समर्पित है सावन में आने वाले सोमवार व्रत का भी काफी महत्व होता है. मान्यता है कि जो भक्त निष्ठा भाव से इस मास में भगवान् शिव की पूजा कर व्रत रखता है उसकी हर मनोकामनाएं शिव जी पूरी करते हैं. इस बार सावन में कई शुभ योग बनेंगे. आइये जानते है साल 2024 में सावन माह की शुरुवात कब और किस दिन से होगी, शुभ मुहूर्त, शुभ योग और सावन में किये जाने वाले उपाय क्या है|

सावन किस दिन से शुरु है Sawan 2024 Start

  1. इस साल सावन के महीने का आरंभ 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रहा है|
  2. और इसका समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार को होगा।
  3. इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे जो बेहद शुभ माने जाते हैं।

सावन शुभ योग 2024 Sawan 2024 Shubh Yog

पंचांग के अनुसार साल 2024 में 22 जुलाई को सावन के आरंभ होते ही प्रातः काल 05:37 मिनट से रात्रि 10:21 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं प्रीति योग जो 21 जुलाई को रात्रि 09:11 मिनट पर शुरू होगा और 22 जुलाई को सायं 05:58 मिनट पर समाप्त होगा। तीसरा योग आयुष्मान योग बनेगा जो सायं काल 05:58 मिनट से आरंभ होकर 23 जुलाई को दोपहर 02:36 मिनट पर समाप्त होगा।

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2024 Sawan Somwar all Dates

  1. पहला सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई 2024
  2. दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
  3. तीसरा सावन सोमवार व्रत – 05 अगस्त 2024
  4. चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त 2024
  5. पांचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

सावन माह के उपाय Sawan Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में हर दिन 11 व 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ होता है.
  2. दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर करने के लिए इस महीने में पति-पत्नी को साथ मिलकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए.
  3. सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ शिव का अनार के रस से अभिषेक करने पर धन प्राप्ति के योग बनते हैं.
  4. इस महीने में जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमतानुसार कुछ ना कुछ चीजें दान करनी चाहिए.
error: