गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2021 Ganga Dussehra Kab Hai 2021

गंगा दशहरा पूजा विधि मुहूर्त Ganga Dussehra Pujan Vidhi

Ganga Dussehra Ganga Dussehra- गंगा सबसे पवित्र नदियों में एक मानी जाती है। मान्यता है की गंगाजल में कीटाणुओं को समाप्त करने की अधभुद क्षमता होती है जिस कारण इसके जल को हमेशा ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है की  गंगा नदी में एक डुबकी लगाने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। शास्त्रों में तो गंगा को देवी माँ का दर्जा प्राप्त है। जब माँ गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई तो वह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी इसीलिए यह दिन गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। आज हम आपको ज्येष्ठ माह गंगा दशहरा की शुभ तिथि पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और इस दिन देवी गंगा को प्रसन्न करने का एक चमत्कारिक महाउपाय बताएँगे.

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2021 Ganga Dussehra date Time 2021

  1. साल 2021 ज्येष्ठ माह गंगा दशहरा का पर्व 20 जून रविवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. दशमी तिथि प्रारम्भ होगी – 19 जून सायंकाल 06:45 मिनट पर
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 20, जून सायंकाल 04:21 मिनट पर
  4. हस्त नक्षत्र प्रारम्भ होगा – 18, जून सायंकाल 09:38 मिनट पर
  5. हस्त नक्षत्र समाप्त होगा – 19, जून सायंकाल 08:38 मिनट पर

गंगा दशहरा का महत्त्व Ganga Dussehra importance

शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि जिस दिन माँ गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई उस दिन बेहद भाग्यशाली मुहूर्त था। उस दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी और बुधवार का दिन था, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर योग, आनंद योग, कन्या राशि में चंद्रमा और वृषभ में सूर्य थे जिस कारन इस प्रकार के दस शुभ योग उस दिन बने थे। कहा जाता है की इन दस शुभ योगों के शुभ प्रभाव से गंगा दशहरा के दिन जो व्यक्ति गंगा में स्नान करता है उसके सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं।

गंगा दशहरा पूजा विधि Ganga Dussehra Pujan Vidhi

गंगा दशहरा के दिन यदि संभव हो तो गंगा मैया के दर्शन कर गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान करें अन्यथा  घर पर ही स्वच्छ जल में गंगाजल मिलाकर गंगा मैया का स्मरण करते हुए स्नान करें इसके बाद मां गंगा की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना कर राजा भागीरथ और हिमालय देव की भी पूजा करे.  गंगा पूजा के साथ ही भगवन शिव की आराधना भी अवश्य करे क्योंकि भगवान शिव ने ही गंगा जी को अपनी जटाओं पर धारण किया था. आज के इस शुभ दिन माँ गंगा की पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य करना भी बहुत ही शुभ फल देने वाला होता है पूजा के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सत्तू, पानी से भरा मटका और हाथ का पंखा दान करने से पूजा का दुगुना फल प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

गंगा दशहरा उपाय Ganga Dussehra upay

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा पर यदि आप गंगाजल मिले जल से स्न्नान करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर गंगा मैया के मंत्र ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।। या ॐ नमो भगवति हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे माँ पावय पावय स्वाहा’ का जाप करे इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाते है और आपको गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता है आज के दिन पूजा में 10 प्रकार के फूल, दशांग धूप, 10 दीपक, 10 प्रकार के नैवेद्य, 10 तांबूल और 10 फलो का प्रयोग करने से जीवन में शुभता बढ़ती है और दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है.

error: