सावन हरियाली अमावस्या उपाय Sawan hariyali Amavasya Upay
Sawan hariyali Amavasya 2025 Kab Hai शास्त्रों के अनुसार सावन में आने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते है धार्मिक मान्यता अनुसार अमावस्या तिथि पवित्र नदी में स्नान-दान, मंत्र जाप, पितृ पूजा और देव पूजा के लिए जानी जाती है. शास्त्रों में सावन हरियाली अमावस्या बेहद खास मानी जाती है क्योकि यह अमावस्या सावन की शिवरात्रि के ठीक अगले दिन आती है आइए जानते हैं साल 2025 में सावन हरियाली अमावस्या कब है, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और सावन हरियाली अमावस्या पर बन रहे शुभ योग में क्या करे क्या ना करे|
सावन हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Sawan hariyali Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में सावन हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को पड़ेगी
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 24 जुलाई प्रातःकाल 02:28 मिनट
- अमावस्या तिथि समाप्त – 25 जुलाई प्रातःकाल 12:40 मिनट
- अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 मिनट
- स्नान-दान का मुहूर्त – प्रातःकाल 04:15 से प्रातःकाल 04:57 मिनट
सावन हरियाली अमावस्या शुभ योग 2025 Sawan hariyali Amavasya Yog 2025
- साल 2025 की सावन अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन और गुरु पुष्य योग शाम 4:43 मिनट से आरंभ होगा और अगले दिन सुबह 05:39 मिनट तक रहेगा. यह योग ज्ञान, समृद्धि और धार्मिक प्रगति का संकेत है।
हरियाली अमावस्या क्या करे क्या न करे Sawan hariyali Amavasya Niyam
- सावन माह की अमावस्या पर शिवजी का विशेष पूजन करें। भगवान शिव को आक, मदार जैसे फूल चढ़ाना बहुत लाभकारी माना जाता है।
- अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर विधिवत पूजा करना शुभ होता है.
- अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने के बाद जरूरतमंदों को दान करना शुभ होता है.
- अमावस्या के दिन तामसिक चीजों का सेवन ना करे|
- इस दिन बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए|
- अमावस्या के दिन कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
- अमावस्या पर तुलसी और बेलपत्र के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए|