सावन कब से शुरू है Sawan Start Date 2025
सावन मास कब लगेगा 2025 Shravan Month 2025 Start Date
सावन मास का प्रारम्भ सावन कृष्ण प्रतिपदा से होता है पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 11 जुलाई सुबह 02:06 मिनट पर होगा और इसका समापन 12 जुलाई सुबह 02:08 मिनट पर होगा| ऐसे में सावन माह की शुरुवात 11 जुलाई 2025 से होगी|
सावन का महीना कब से कब तक Sawan Month 2025
पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 11 जुलाई 2025 शुक्रवार से शुरु होकर 09 अगस्त 2025 शनिवार तक रहेगा. जिस दौरान 4 सावन सोमवार व्रत और 4 मंगलागौरी व्रत रखे जायेगे.
सावन सोमवार व्रत तिथियां 2025 Sawan Somwar all Dates
- पहला सावन सोमवार व्रत – 14 जुलाई 2025
- दूसरा सावन सोमवार व्रत – 21 जुलाई 2025
- तीसरा सावन सोमवार व्रत – 28 जुलाई 2025
- चौथा सावन सोमवार व्रत – 4 अगस्त 2025
सावन मंगलागौरी व्रत तिथियां Sawan Manglagauri vrat
- पहला मंगला गौरी व्रत – 15 जुलाई 2025
- दूसरा मंगला गौरी व्रत – 22 जुलाई 2025
- तीसरा मंगला गौरी व्रत – 29 जुलाई 2025
- चौथा मंगला गौरी व्रत – 05 अगस्त 2025
सावन माह का महत्व Sawan Ka Mahatva
धार्मिक मान्यता अनुसार सावन में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्त्व है। यह महीना शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। सावन में शिव और माँ पार्वती की आराधना, रुद्राभिषेक, व्रत आदि करने से मनचाहा वरदान मिलता है. विवाह में आ रही बाधाएं, संतान सुख, धन लाभ, रोग से मुक्ति पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत बहुत लाभकारी माना गया है.