सावन 2024 कितने दिनों का होगा Sawan 2024 Shiv Puja Vidhi Bhog  

भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाए Sawan Shiv Puja Kaise Kare

Sawan 2024 Shiv Puja Vidhi Bhog   हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं की पूजा का अपना अलग महत्व है। मान्यता है की माह और तिथि के अनुसार भगवान की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। सावन का महीना भगवन शिव को समर्पित है इस माह में शिव पूजन किया जाता है. जल्द ही सावन माह की शुरुआत होने वाली है। इस माह में आने वाले सभी सोमवार बेहद शुभ होते है। आइये जानते है साल 2024 में सावन का महीना कब से कब तक है सावन माह कितने दिनों का होगा, सावन सोमवार महत्व और सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए क्या भोग लगाना शुभ होता है|

सावन कितने दिनों का होगा Sawan 2024

शिव भक्तों को हर साल सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. सावन में की गई शिव पूजा अक्षय पुण्य प्रदान करती है. पंचांग के अनुसार साल 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा इसी दिन रक्षाबंधन भी मनाया जायेगा. इस साल सावन का महीना 29 दिनों का होगा.

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2024 Sawan Somwar all Dates

  1. पहला सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई 2024
  2. दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
  3. तीसरा सावन सोमवार व्रत – 05 अगस्त 2024
  4. चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त 2024
  5. पांचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024

सावन सोमवार क्यों है खास Sawan Somwar Importance

शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है की भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की आराधना करने से भक्त को जहाँ मनचाहा वरदान और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है तो वही संतान सुख, धन लाभ और रोग से मुक्ति मिलती है. सावन में विवाहित महिलाएं सौभाग्यवती की कामना के लिए पूरे सावन सोमवार का विधिवत व्रत-पूजन करती है. इस दिन की गई पूजा-पाठ और नियम शीघ्र फल प्रदान करते हैं.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

भगवान् शिव को क्या भोग लगाए Sawan Shiv Puja Vidhi Bhog

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि सावन में महादेव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए, तो व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते है और मनोकामना पूरी होती है. ऐसे में शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ को पूरे सावन सूजी के हलवे, मालपुए का भी भोग लगाना शुभ होता है यह भोलेनाथ के प्रिय भोग है. इसके अलावा इस माह भोलेनाथ को मखाने की खीर, मिठाई, दही, दूध, सफेद बर्फी, पंचामृत, शहद, ठंडाई, लस्सी और सूखे मेवे का भोग लगाना शुभ होता है.

error: