रामनवमी पूजा का शुभ समय 2023 Ram Navami 2023 Date Time

रामनवमी पूजा विधि Chaitra Navratri Puja Vidhi

Ram Navami 2023 Date TimeRam Navami 2023 Date Time पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है इस दिन माँ सिद्धि दात्री का पूजन, हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है. इस साल चैत्र रामनवमी कई शुभ योगो में आने के कारण बेहद ख़ास है आइये जानते है साल 2023 में चैत्र नवरात्रि के नवे दिन मनाई जाने वाली राम नवमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजा विधि क्या है|

रामनवमी शुभ मुहूर्त 2023 Navratri Ramnavmi Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में राम नवमी 30 मार्च गुरुवार के दिन है |
  2. मध्याह्न पूजा मुहूर्त होगा – 30 मार्च प्रातःकाल 11:17 मिनट से दोपहर 1:43 मिनट तक |
  3. नवमी तिथि आरंभ होगी – 29 मार्च रात्रि 09:07 मिनट पर |
  4. नवमी तिथि समाप्त होगी – 30 मार्च रात्रि 11:30 मिनट पर |
  5. अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:57 मिनट से दोपहर 12:46 मिनट तक|
  6. ब्रह्ममुहूर्त होगा – प्रातःकाल 04:49 से प्रातःकाल 05:37 मिनट तक|
  7. अमृतकाल होगा – रात्रि 08:18 मिनट से 10:05 मिनट तक|

रामनवमी शुभ योग 2023 Navratri Ramnavmi 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इस वर्ष रामनवमी पर 5 शुभ संयोग अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं. साथ ही साथ इस वर्ष राम नवमी गुरुवार के दिन पड़ने के कारण ज्‍यादा शुभ है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

राम नवमी पूजा विधि Ramnavmi Puja Vidhi

चैत्र मास की नवमी के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे और पूजा स्थल पर भगवान श्री राम व माता सीता की प्रतिमा स्थापित करे. इसके बाद प्रतिमा को फूल माला से सजाकर चन्दन से तिलक करे और सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. अब धूप दीप जलाकर सभी की आरती करे. धार्मिक मान्यता अनुसार श्री राम जी को उनकी पूजा में तुलसी का पत्ता और कमल का फूल चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है अंत में भगवान श्री राम को भोग लगाकर व्रत कथा पढ़े या सुने. इसदिन राम रक्षा श्रोत का पाठ करना बहुत ही शुभ होता है.

error: