रक्षाबंधन भाई बहन को ना दे ये उपहार Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त Rakhi Shubh Muhurat 2023

Raksha Bandhan 2023 Gift IdeasRaksha Bandhan 2023 Gift Ideas शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के जीवन में अलग ही महत्व रखता है। हर साल ये पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत करने वाला माना जाता है. इस दिन भाइयो द्वारा बहनो को दक्षिणा या उपहार देने की परंपरा है लेकिन क्या आप जानते है वास्तु अनुसार इस खास दिन पर कुछ चीजे उपहार में देना शुभ नहीं होता। तो आइये जानते है रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त और इस दिन बहनो को क्या दे और क्या ना दे|

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2023 Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त 2 दिन रहेगा|
  2. 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा ही ऐसे में 30 अगस्त को भद्रा समाप्त होने के बाद और 31 अगस्त को प्रातःकाल राखी मनाई जाएगी|
  3. भद्रा का समय होगा – 30 अगस्त सुबह 10:58 मिनट् से रात 09:01 मिनट|
  4. 30 अगस्त राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – रात 09:01 मिनट के बाद|
  5. 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सुबह 07: 05 मिनट तक|

रक्षाबंधन पर बहन को क्या उपहार दे Rakshabandhan Gift

  1. ज्योतिष में बुध ग्रह बहनों का कारक होने के साथ ही बुद्धि का कारक ग्रह भी माना जाता है ऐसे में रक्षाबंधन पर बहन को उपहार में शिक्षा से सम्बंधित सामग्री- जैसेकोई डायरी, पैन, किताबें, लैपटॉप आदि चीजें देना बहुत ही शुभ होता है|
  2. इसके अलावा रक्षाबंधन पर बहन को उपहार स्वरूप उनकी पसंद के वस्त्र देना भी शुभ होता है. लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए।
  3. रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में आभूषण या सोने चांदी के सिक्के उपहार में देने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

रक्षाबंधन पर न दें ऐसे उपहार Rakshabandhan Gift

  1. ऐसी मान्यता है की रक्षाबंधन के दिन बहनो को जूते, चप्पल या फिर सेंडल उपहार में नहीं देनी चाहिए क्योकि ये शुभ नहीं मना जाता है|
  2. ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस खास दिन पर बहनो को आईना या फिर फोटो प्रेम जैसी चीज भी उपहार में नहीं देनी चाहिए।
  3. इसके अलावा रुमाल भी उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है इससे रिश्तें में दूरी आ सकती है।
error: