फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Purnima Muhurat 2025
फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत – 13 मार्च|
- स्नान दान की पूर्णिमा – 14 मार्च|
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 04:55 मिनट प्रातःकाल 05:44 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:07 मिनट से दोपहर 12:54|
- लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:06 मिनट से 12:54 मिनट|
पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है Phalgun Purnima Kab Se Kab Tak 2025
साल 2025 में पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर होगा और फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर होगा|
फाल्गुन पूर्णिमा चंद्रोदय का समय Phalgun Purnima Moon Rise Time 2025
शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन जितना महत्व स्नान, दान और व्रत का होता है. उतना ही अधिक महत्व रात्रि में चंद्रपूजा कभी होता है साल 2025 में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन 13 मार्च सायंकाल 05:52 मिनट पर चन्द्रमा उदय होने के बाद ही चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जायेगा|
फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए. इसे बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजास्थल में घी का दीपक जलाकर सत्यनारायण भगवान और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए. भगवान विष्णु को पंचामृत से अभिषेक कराकर हल्दी या चन्दन का तिलक करे. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को फल-फूल, तिल, अक्षत, और तुलसी दल डालकर खीर का नैवेद्य अर्पित करे. अंत में सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ कर आरती करे. रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे. इसी दिन होलिका दहन भी करना चाहिए.