फाल्गुन पूर्णिमा 2024 कब है Phalgun Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat

फाल्गुन पूर्णिमा 2024 पूजा विधि Phalgun Purnima Puja Vidhi 2024

Phalgun Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर माह का अंतिम दिन पूर्णिमा होता है पूर्णिमा के बाद ही नए माह की शुरुआत होती है. पूरे साल में 12 पूर्णिमा आती है शास्त्रों में फाल्गुन मास की पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है. इस दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है. पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रदेव है इस दिन स्नान-दान, व्रत और चंद्रदेव की पूजा बेहद लाभकारी होती है. आइये जानते है साल 2024 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले एक विशेष उपाय क्या है|

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Phalgun Purnima 2024 Shubh Muhurat

  1. साल 2024 में फाल्गुनी पूर्णिमा का व्रत 24 मार्च और पूर्णिमा का स्नान-दान 25 मार्च को किया जाएगा|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 24 मार्च सुबह 09.54 मिनट
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च दोपहर 12.29 मिनट
  4. चंद्रोदय का समय – 24 मार्च शाम 06:44 मिनट
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त – 24 मार्च सुबह 09:23 मिनट से सुबह 10:55 मिनट तक
  6. स्नान-दान मुहूर्त – 25 मार्च सुबह 04.45 मिनट से सुबह 05.32 मिनट
  7. होलिका दहन 24 मार्च को किया जायेगा|

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima puja vidhi

शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा के बाद रात्रि में चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य देने के बाद व्रत पूर्ण किया जाता है. पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान कर सूर्य देवता को जल का अर्घ्य दें। यदि नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान कर व्रत का संकल्प लें और भगवान सत्य नारायण की पूजा करे. पूरे दिन व्रत करने के बाद रात्रि में चंद्रदेव के दर्शन और पूजा कर चन्द्रमा को दूध मिले जल का अर्घ्य देकर किसी जरूरतमंद को दान आदि कर व्रत संपन्न करे.

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Upay

  1. फाल्गुन पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी को 11 कौड़ियां हल्दी में रंगकर अर्पित कर अगले दिन एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसे मुख्यद्वार पर बांध दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती.
  2. पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती को बिल्वपत्र अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है.
  3. पूर्णिमा की रात चंद्रोदय के बाद चंद्र दर्शन कर चन्द्रमा को दूध मिले जल का अर्घ्य देकर शुद्ध घी का दीपक और खीर का भोग लगाए इससे मनोकामना पूरी होती है.
  4. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी जी का पूजन कर उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करे पूजा के बाद इस हल्दी को अपने धन रखने के स्थान पर रख दे.
  5. इस दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है ऐसे में पूजा के समय माँ लक्ष्मी को कौड़ी और हल्दी की गांठ अर्पित करे पूजा के बाद इसे पीले कपडे में बांधकर धन के स्थान पर रखे इससे धनलाभ होता है.

 

error: