परिवर्तिनी एकादशी व्रत 2023 Parivartini Ekadashi 2023 Date 

परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त Parivartini Ekadashi Shubh Muhurat 2023

Parivartini Ekadashi 2023 Date Parivartini Ekadashi 2023 Date  पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी, पद्मा, जलझूलनी और डोल ग्यारस के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान विष्णु निद्रासन में अपनी करवट बदलते हैं इसीलिए इसे परिवर्तिनी या जलझूलनी एकादशी कहते है. इस साल परिवर्तिनी एकादशी व्रत दो दिन होगा. पहले दिन गृहस्थ और दूसरे दिन वैष्णव लोग व्रत रखेंगे। इस दिन भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है. आइये जानते है साल 2023 भाद्रपद मास की परिवर्तिनी एकादशी व्रत की सही तारीख, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

परिवर्तिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2023 Parivartini Ekadashi Date time 2023

  1. साल 2023 में परिवर्तिनी एकादशी व्रत 25 और 26 सितम्बर को रखा जायेगा।
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 25 सितंबर को प्रात: काल 07:55 मिनट पर|
  3. एकादशी तिथि समाप्त होगी – 26 सितंबर को सुबह 05:00 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 09:12 मिनट से प्रातःकाल 10.42 मिनट|
  5. 25 सितंबर व्रत रखने वालो के लिए पारण का समय होगा – 26 सितंबर दोपहर 01:25 मिनट से सायंकाल 03:49 मिनट|
  6. 26 सितंबर व्रत रखने वालो के लिए पारण का समय होगा – 27 सितंबर प्रातःकाल 06:12 मिनट से प्रातःकाल 08:36 मिनट|

परिवर्तिनी एकादशी पूजा विधि Parivartini Ekadashi Puja Vidhi

शास्त्रों की माने तो एकादशी व्रत दशमी से शुरू होकर द्वादशी तक चलता है दशमी के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए और फिर अगले दिन एकादशी को प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करे. पूजा में भगवान् विष्णु को पंचामृत से स्नान कराकर तिलक करे पूजा स्थल पर धूप दीप जलाकर पीले फल-फूल, पंचामृत व तुलसी दल अर्पित करें. एकादशी व्रत कथा पढ़े. विष्णु मंत्रो का जाप व आरती करे और अगले दिन व्रत का पारण कर व्रत संपन्न करे.

परिवर्तिनी एकादशी नियम Parivartini Ekadashi Vrat Niyam

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार एकादशी व्रत के दिन व्रती को झूठ नहीं बोलना चाहिए।
  2. एकादशी का व्रत निर्जल या फलाहार करने की मान्यता है अपनी सामर्थ्य अनुसार इस व्रत को करना चाहिए।
  3. इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए|
  4. एकादशी व्रत में चावलों का सेवन भी वर्जित होता है|
  5. एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  6. इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

परिवर्तिनी एकादशी व्रत उपाय Parivartini Ekadashi Upay 

  1. शास्त्रों के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी के दिन गौ माता की सेवा करना उत्तम माना जाता है|
  2. इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पीपल के पेड़ की पूजा कर शक्कर मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से जातक की मनोकामना पूरी होती है.
  3. परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु का दूध से अभिषेक करें और उन्‍हें पीली मिठाई का भोग लगाएं.
error: