X

शारदीय नवरात्रि दुर्गा अष्टमी कब है 2025 Navratri Durga Ashtami Date 2025

नवरात्रि 2025 दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त Navratri Durga Ashtami Shubh Muhurat

Navratri Durga Ashtami Date 2025 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्री शुरू होती है इस साल शारदीय नवरात्री 22 सितम्बर सोमवार से शुरू हो रहे है. इस बार नवरात्रि पूरे 10 दिनों की होंगी. वैसे तो नवरात्री का हर दिन खास होता है लेकिन नवरात्री की अष्टमी और नवमी बेहद खास मानी जाती है अष्टमी-नवमी के दिन कुल देवी की पूजा, हवन, कन्या पूजन किया जाता हैं. आइये जानते है शारदीय नवरात्र 2025 में दुर्गा अष्टमी दुर्गा नवमी कब है, नवरात्रि पारण कब कैसे करे और कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त क्या है|

दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त 2025 Durga Ashtami Shubh Muhurat

  1. साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा महाष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी|
  2. अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 29 सितंबर शाम 04.31 मिनट|
  3. अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 30 सितंबर शाम 06:06 मिनट |
  4. कन्या मुहूर्त – सुबह 09.12 मिनट से दोपहर 01.40 मिनट |
  5. संधि पूजा मुहूर्त – शाम 05.42 मिनट से शाम 06.30 मिनट|
  6. ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 04:37 मिनट से प्रातःकाल 05:25 मिनट
  7. अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:47 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट

दुर्गा नवमी शुभ मुहूर्त 2025 Durga Navmi Shubh Muhurat 2025

  1. साल 2025 में शारदीय नवरात्रो की दुर्गा महानवमी 1 अक्टूबर को ही होगी|
  2. नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 30 सितंबर शाम 06:06 मिनट |
  3. नवमी तिथि समाप्त होगी – 01 अक्टूबर रात 07:01 मिनट |
  4. नवरात्री व्रत का पारण – 2 अक्तूबर को विजयादशमी दशहरा पर किया जायेगा|

नवरात्रि पारण विधि Navratri Paaran

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण नवमी तिथि की समाप्ति और दशमी तिथि के आरंभ में करना शुभ मना जाता है. हालाँकि आपको अपने यहाँ की मान्यताओं के अनुसार पारण करना चाहिए. अष्टमी, नवमी या दशमी आप जिस दिन पारण करे सबसे पहले माँ दुर्गा की पूजा कर उन्हें भोग लगाए और फिर हवन करे. हवन के बाद कन्या पूजन कर कन्याओ को भोग लगाने के बाद ही प्रतिमा का विसर्जन करना चाहिए.

Related Post