चैत्र नवरात्रि 2023 कन्या पूजन मुहूर्त Navratri Paran date time
नवरात्रि व्रत कब खोले Navratri Vrat kab Kaise Khole
नवरात्रि का व्रत लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य अनुसार करते है कुछ लोग फलाहार तो कुछ लोग एक समय भोजन करते है बहुत से लोग नवरात्रि में पूरे 9 दिन का उपवास करते है तो वही कुछ लोग 2 व्रत रखते है शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि व्रत अष्टमी, नवमी या दशमी के दिन अपनी परम्पराओ के अनुसार खोल सकते है. व्रत का पारण या व्रत खोलने से पहले माता की विधिवत पूजा कर उन्हें भोग लगाना चाहिए और फिर कन्या पूजन करने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए.
नवरात्रि व्रत क्या खाकर खोले Navratri Vrat Kya Khakar Khole
नवरात्रि का पारण नवरात्रि व्रत का समापन होता है प्रत्येक व्रत की तरह नवरत्रि व्रत का पारण भी करना चाहिए क्योकि व्रत के पारण के साथ ही व्रत पूर्ण माना जाता है शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण माता को अर्पित किये गए भोग प्रसाद या माँ को चढ़ाये किसी भी फल को खाकर करना शुभ होता है.
पारण कब करे Navratri Paran Kab Kare
धार्मिक मान्यताओं अनुसार वैसे तो नवरात्रि व्रत का पारण नवमी तिथि के समापन और दशमी तिथि के प्रारंभ में श्रेष्ठ माना जाता है। हालांकि कुछ लोग अष्टमी पूजने के बाद व्रत का पारण करते हैं, वहीं कुछ लोग नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कर कन्या पूजन और हवन करने के बाद व्रत का पारण कर लेते हैं। मान्यता है तीनो ही दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जा सकता है.
अष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त 2023 Durga Ashtami Shubh Muhurat
- साल 2023 में चैत्र नवरात्रि की दुर्गा महाष्टमी 29 मार्च को मनाई जाएगी|
- अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 28, मार्च रात्रि 07:02 मिनट पर|
- अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च रात्रि 09:07 मिनट पर|
- अमृत चौघड़िया मुहूर्त – सुबह 06:37 मिनट से 08:09 मिनट
- अमृत चौघड़िया मुहूर्त – 08:09 मिनट से 09:41 मिनट तक|
- इसके बाद अष्टमी तिथि में कन्या पूजन का अन्य मुहूर्त – प्रातःकाल 11:13 मिनट से 12:45 मिनट तक|
- शोभन योग 28 मार्च, रात 11.36 मिनट से 29 मार्च, दोपहर 12.13 मिनट तक है|
- ऐसे में 29 मार्च को दोपहर 12.13 मिनट तक का समय कन्या पूजन के लिए बेहद खास है|
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
महानवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2023 Maha Navami Shubh Muhurat 2023
- साल 2023 में चैत्र नवरात्रो की महानवमी 30 मार्च गुरुवार को मनाई जाएगी|
- नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 29, मार्च रात्रि 09:07 मिनट पर|
- नवमी तिथि समाप्त होगी – 30, मार्च रात्रि 11:30 मिनट पर|
- अभिजीत मुहूर्त होगा – प्रातः 11: 45 मिनट से दोपहर 12: 30 मिनट तक।
- सर्वार्थ सिद्धि योग होगा – 30 मार्च प्रातःकाल 06:14 मिनट से 31 मार्च प्रातःकाल 06:12 मिनट तक|
- महानवमी के दिन कन्या पूजन के लिए पूरा दिन शुभ है|