नागपंचमी 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त Nag Panchami Muhurat 2023

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Upay 2023

 Nag Panchami Muhurat 2023 Nag Panchami Muhurat 2023 सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी मनाई जाती है. इस दिन विशेष रूप से भगवान् शिव के साथ नाग देवता का पूजन होता है. मान्यता है की इससे आध्यात्मिक शक्ति, धन और मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है. शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो इस दिन पूजा में इस्तेमाल करना शुभ होता है आइये जानते है साल 2023 में नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन पूजा में क्या चढ़ाना शुभ होता है |

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2023 Nag panchami 2023 Date

  1. साल 2023 में नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 21 अगस्त प्रातःकाल 12:21 मिनट पर |
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 22 अगस्त प्रातःकाल 02:00 मिनट पर |
  4. नाग पञ्चमी पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 21 अगस्त प्रातःकाल 06:10 मिनट से प्रातःकाल 08:38 मिनट तक|

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi 

नाग पंचमी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ का स्मरण करें. सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक कर, षोडोपचार विधि से पूजा करें. महादेव को बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें. अब शिव जी के गले में विराजमान नाग देवता को तांबे के लोटे से जल और पीतल के लोटे से दूध चढ़ाएं. संभव हो तो चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा शिव मंदिर में रखकर इनका पूजन-अभिषेक करें. इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

पूजा में चढ़ाये ये चीजे Nag Panchami Puja Samagri

शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के दिन प्रत्यक्ष नाग देवता की पूजा के अतिरिक्त घर के पूजा स्थल के द्वार पर गोबर से अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नाग देवता की आकृति बनाकर उनकी विधिवत पूजा करें और उनका जल से अभिषेक कर पुष्प, हल्दी, रोली, अक्षत, घी, गुड़ अर्पित करें. धार्मिक मान्यता अनुसार नाग देवता मां लक्ष्मी के अनुचर के रूप माने गए हैं. घर में नाग देवता की आकृति बनाकर पूजा करने से मां लक्ष्मी निवास करती हैं.

error: