नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Upay 2024
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2024 Nag Panchami 2024 Date
- साल 2024 में नाग पंचमी का त्यौहार 9 अगस्त शुक्रवार को मनाया जायेगा|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 9 अगस्त प्रातःकाल 12:36 मिनट पर|
- पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 10 अगस्त प्रातःकाल 03:14 मिनट पर|
- पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – प्रातःकाल 05:47 मिनट से प्रातःकाल 08:27 मिनट तक|
नागपंचमी शुभ योग 2024 Nag Panchami Shubh Yog
ज्योतिष अनुसार इस बार नागपंचमी के दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है. इस बार सिद्ध और साध्य योग में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. इस समय में भगवान शिव और नाग देवता के पूजा से मनोकामना पूर्ति और आरोग्य की प्राप्ति होती है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi
नाग पंचमी के दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजास्थल में एक चौकी पर नागदेव का चित्र या प्रतिमा स्थापित करे सबसे पहले जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें। मान्यता है की आज के दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है.
नाग पंचमी महत्व Nag Panchami Importance
शास्त्रों के अनुसार प्राचीन काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा जाता है। महीने की पंचमी तिथि नाग देवता को समर्पित है. नाग पंचमी के दिन नाग पूजा का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग नाग पंचमी के दिन नाग की पूजा करते हैं, उन्हें सापों से भय नहीं रहता. मान्यता है कि इस दिन नाग प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर उसकी पूजा करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।