धनतेरस 2022 जरूर खरीदे ये 1 चीज Dhanteras 2022 Shopping Tips

धनतेरस क्या खरीदे Dhanteras Kab Hai 2022

Dhanteras 2022 Shopping

Dhanteras 2022 Shopping Tips धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इसे धनत्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान कुबेर, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि जी प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन इन तीनों की पूजा होती है साथ ही इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है की धनतेरस के दिन जो भी चीज खरीदी जाती है उसमे 13 गुना अधिक वृद्धि होती है. आज हम आपको 2022 धनतेरस में खरीदी जाने वाली ऐसी 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जो न सिर्फ आपके घर में समृद्धि लाएगी बल्कि आपके सौभाग्य को कई गुना बढ़ा देगी.

धनतेरस तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 dhanteras Shubh muhurat 2022

  1. साल 2022 में धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर रविवार को है|
  2. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:39 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट तक|
  3. वृषभ काल पूजा मुहूर्त सायंकाल 06:51 मिनट से 08:47 मिनट तक|
  4. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी 22 अक्टूबर सायंकाल 06:02 मिनट पर|
  5. त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी 23 अक्टूबर सायंकाल 06:03 मिनट पर|
  6. आइये जानते है इस दिन किन चीजों की खरीददारी करना शुभ होता है|

मिट्टी के दीये Mitti ke diye Shopping on Dhanteras Diwali 2022

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन मिट्टी के दीये खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। दिवाली दियो का उत्सव है और इस उत्सव की शुरुवात धनतेरस से ही होती है ऐसे में मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर में मिट्टी के दीये लाने से सुख समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

साबुत धनिया के बीज Coriander Shopping on Dhanteras Diwali 2022

धनतेरस के दिन नए बर्तन और सोने-चांदी के गहने तो खरीदे ही जाते है लेकिन अगर आप ये सब चीजे नहीं भी खरीद पाए तो इस धनतेरस साबूत धनिये के बीज खरीद सकते है क्योकि शास्त्रों में साबुत धनिये को धन का प्रतीक माना जाता है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को धनिया चढ़ाएं और पूजा के बाद इसे तिजोरी में रखे इससे शुभ फल प्राप्त होते है.

नमक Salt Shopping on Dhanteras Diwali 2022

वास्तु शास्त्र में नमक को सबसे प्रभावशाली माना गया है यह कई तरह के वास्तु दोष दूर करता है. मान्यता है की धनतेरस के दिन नमक खरीदकर घर लाना बहुत ही शुभ होता है. आज केदिन नमक की खरीदारी करने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होने के साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बानी रहती है.

कौड़ियां Koudiya Shopping on Dhanteras Diwali 2022

कौड़ियां माँ लक्ष्मी को सबसे प्रिय है मान्यता है की धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदकर दिवाली की रात माँ लक्ष्मी की पूजा में इन कौड़ियों को अर्पित करे और अगले दिन इन्हे पीले रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखने से सालभर धनप्राप्ति के योग बनते है.

झाडू Broom Shopping on Dhanteras Diwali 2022

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन झाडू खरीदना भी बहुत ही शुभ होता है. मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू में मां लक्ष्मी जी का वास माना जाता है झाड़ू घर की दरिद्रता को दूर कर घर की सुख समृद्धि में वृद्धि करता है. यदि आप धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू खरीदकर लाते है तो इससे घर की दरिद्रता दूर होने लगती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

कुमकुम  Kumkum Shopping on Dhanteras Diwali 2022

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन अगर आप सोने चाँदी या अन्य धातु की चीजे नहीं खरीद पाए तो इस दिन कुमकुम खरीदकर लाना चाहिए. धनतेरस के दिन खरीदी गयी कुमकुम को पूजा के समय मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर इससे घर के सदस्यों का टीका करे. मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से माता लक्ष्‍मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और जीवन धन-धान्‍य से भर जाता है.

error: