मोहिनी एकादशी व्रत 2024 Mohini Ekadashi Puja Muhurat 2024

मोहिनी एकादशी व्रत Mohini Ekadashi Importance 2024

Mohini Ekadashi Puja Muhurat 2024Mohini Ekadashi Puja Muhurat 2024 शास्त्रों के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते है इस दिन भगवान विष्णु जी के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है. मान्यता है की मोहिनी एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति को कई वर्षों की तपस्या का पुण्य फल प्राप्त होता है. इस दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को बचाने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। आइये जानते है साल 2024 मोहिनी एकादशी व्रत की सही तिथि, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस व्रत के नियम क्या है|

मोहिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2024 Mohini Ekadashi Date time 2024

  1. साल 2024 में मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई रविवार को रखा जायेगा|
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 18 मई प्रातःकाल 11:22 मिनट पर|
  3. एकादशी तिथि समाप्त होगी – 19 मई दोपहर 01:50 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:10 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट|
  5. द्वादशी तिथि दोपहर 03:58 मिनट पर समाप्त होगी|

मोहिनी एकादशी पारण का समय Mohini Ekadashi Vrat Paran 2024

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है. साल 2024 में मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 19 मई प्रातःकाल 05.28 मिनट से प्रातःकाल 08.12 मिनट तक किया जायेगा. एकादाशी व्रत का पारण शुभ मुहूर्त में ही करना लाभकारी होता है द्वादशी के दिन शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

मोहिनी एकादशी पूजा विधि Mohini Ekadashi Puja Vidhi

मोहिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे और व्रत का संकल्प लें. अब घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर दीपक जलाएं. इसके बाद विष्णु जी की प्रतिमा को चन्दन, अक्षत, फल-फूल, नारियल और मेवे अर्पित करे. आज के दिन विष्णु जी की पूजा में तुलसी के पत्ते अवश्य रखें क्योकि तुलसी भगवन विष्णु जी को बेहद प्रिय है इसके बाद विष्णु मंत्रो का जाप कर व्रत कथा पढ़े या सुने अंत में श्री हरि विष्णु जी की आरती कर पूजा संपन्न करे.

मोहिनी एकादशी व्रत के नियम Mohini Ekadashi Vrat Niyam

  1. प्रत्येक व्रत की तरह इस व्रत के भी कुछ नियम है जिनक पालन करते हुए व्रत करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है|
  2. एकादशी के दिन पशु पक्षियों के लिए खाना और पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
  3. एकादशी के व्रत में कांसे के बर्तन में भोजन करना वर्जित होता है|
  4. एकादशी के व्रत में चावल का सेवन नहीं करना चाहिए|
  5. एकादशी के दिन लहसुन, प्याज और मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  6. इस दिन तुलसी की पत्तिया नहीं तोड़नी चाहिए और ना ही तुलसी में जल देना चाहिए.
error: