मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Margashirsha Purnima Shubh Muhurat
मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Margashirsha Purnima Kab Hai 2025
- साल 2025 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 4 दिसम्बर को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 4 दिसम्बर प्रातःकाल 08:37 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 5 दिसम्बर प्रातःकाल 04:43 मिनट पर|
- पूजा का मुहूर्त – प्रातःकाल 11:50 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट|
- सत्यनारायण पूजा – प्रातःकाल 10:53 मिनट से दोपहर 1:29 मिनट|
- स्नान- दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:10 मिनट से प्रातःकाल 06:04 मिनट|
- निशिता काल लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – रात्रि 11:45 मिनट से रात्रि 12:39 मिनट|
- पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय – सायंकाल 04:35 मिनट|
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि Margashirsha Purnima Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें और सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प लें। पूजास्थल पर स्थापित भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा की विधिवत पूजा करें। भगवान विष्णु जी को धूप-दीप, पुष्प, फल-फूल और वस्त्र अर्पित करें। विष्णु जी के मंत्रों का जप करें। फल और मिठाई का भोग लगाएं। अंत में व्रत कथा का पाठ कर आरती करे. रात्रि में चंद्र देव को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा महत्व Margashirsha Purnima Mahatva
शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान-दान, भगवान विष्णु-लक्ष्मी पूजा, सत्यनारायण व्रत, चंद्रपूजन का विशेष महत्व होता है. इस दिन चंद्रमा की पूजा से मन शांत और चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को “बत्तीसी पूर्णिमा” भी कहते हैं क्योंकि इस दिन किए गए दान का फल अन्य पूर्णिमाओं की तुलना में 32 गुना अधिक होता है।