मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2023 Margashirsha Purnima 2023 Date Time

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि Purnima Puja Vidhi 2023

Margashirsha Purnima 2023 Date TimeMargashirsha Purnima 2023 Date Time पंचांग के अनुसार हर माह की आखिरी तिथि पूर्णिमा होती है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस साल बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, जो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए शुभ है यह साल की आखिरी पूर्णिमा भी होती है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा भी कहते है. पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा पढ़ना या सुनना व स्नान-दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आइये जानते है साल 2023 मार्गशीर्ष मास पूर्णिमा सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि, नियम और इस दिन कौन से उपाय करना शुभ होता है|

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Margashirsha Purnima 2023 Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 26 दिसंबर मंगलवार को रखा जायेगा|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 26 दिसम्बर प्रातःकाल 05:46 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 27 दिसम्बर प्रातःकाल 06:02 मिनट पर|
  4. चद्रोदय समय होगा – शाम 04:45 मिनट|
  5. पूर्णिमा स्नान मुहूर्त होगा – सुबह 05.22 मिनट से सुबह 06.17 मिनट|
  6. पूजा का अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12.00 मिनट से दोपहर 12.42 मिनट|

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि Margashirsha Purnima puja vidhi

शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे और पूजा का संकल्प करे. पूजा स्थल में एक साफ़ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराकर स्थापित करे. चौकी के दोनों ओर केले के पत्ते लगाकर धुप-दीप जलाये. इसके बाद तिलक कर पीले फल-फूल, पंचामृत, केले और हलवे का भोग लगाएं। अंत में सत्यनारायण जी की व्रत कथा पढ़कर आरती करे अब शाम को चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा नियम Margashirsha Purnima Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण पर रहती है इसीलिए इस दिन विष्णु जी के साथ माँ लक्ष्मी जी की भी पूजा करनी चाहिए.
  2. पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए.
  3. इस दिन घर में किसी भी प्रकार की तामसिक चीजे या भोजन का सेवन ना करे.
  4. पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान व्रत कथा अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए.
  5. इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है इसीलिए सामर्थ्यानुसार दान करना चाहिए.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय Margashirsha purnima upay

  1. मान्यता है की पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस दिन पीपल के पेड़ में जल व दूध चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं।
  2. पूर्णिमा के दिन पूरे विधि विधान से मां तुलसी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
  3. पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद मंत्र जाप और जरूरतमंदो को दान करना चाहिए|
  4. पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है|
  5. आर्थिक लाभ के लिए पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए|
error: