मकर संक्रांति पर क्या दान करे Makar Sankranti Kab Hai 2026
Makar Sankranti Date Time 2026 मकर संक्रांति साल में आने वाले सभी प्रमुख व्रत त्योहारों में से एक है। इसे उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल आदि कई नामों से जाना जाता है। ज्योतिष अनुसार इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है. मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करना शुभ माना जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जायेगा. आइये जानते है साल 2026 में मकर संक्रांति के दिन महापुण्यकाल का समय, पूजा विधि और इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2026 Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2026
- साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा|
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 05:45 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 04:58 मिनट तक|
- मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 09:03 मिनट से सायंकाल 05:46 मिनट|
- स्नान-दान ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 05:27 मिनट से प्रातःकाल 06:21 मिनट|
मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ होता है. इस दिन प्रातः पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना चाहिए. इसके बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें काला तिल, थोड़ा सा गुड़ और गंगाजल मिलाकर सूर्य मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद ब्राह्मण व जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करना चाहिए.
मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करे Makar Sankranti daan
- शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- इस दिन तिल और गुड़ का दान करने से धन, यश और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
- इस दिन जरूरतमंद को भोजन कराने से मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है|
- इस दिन सूर्य और शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है|
- इस दिन काले तिल, उड़द दाल, गर्म वस्त्र, तेल, नमक का दान करना शुभ होता है|






