मकर संक्रांति 2023 महासंयोग Makar Sankranti Date Time 2023

मकर संक्रांति पूजा व उपाय Makar Sankranti Kab Hai 2023

Makar Sankranti Makar Sankranti मकर संक्रांति देशभर मेअलग अलग तरीके से मनाया जाने वाला पर्व है यह साल का पहला पर्व है ज्योतिष में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है क्योकि इस दिन सू्र्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। वैसे तो सूर्यदेव हर एक महीने में एक से दूसरी राशि में विचरण करते रहते हैं लेकिन जब सूर्य मकर राशि में आते हैं तो इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। पंचांग के अनुसार साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा. इस साल मकर संक्रांति पर कई शुभ योग बनेंगे और इस दिन से खरमास भी समाप्त हो जायेगा. आज हम आपको मकर संक्रांति पर बन रहे शुभ योगो में किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Timing 2023

  1. पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8:21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।
  2. उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
  3. मकर संक्रान्ति का क्षण रहेगा – 14 जनवरी रात्रि 08:57 मिनट पर |
  4. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से शाम 06:17 मिनट तक|
  5. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से प्रातःकाल 08:33 मिनट तक||

मकर संक्रांति शुभ योग 2023 Makar Sankranti Shubh Yog

साल 2023 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा. साथ ही मकर संक्रांति पर कई सालो बाद सूर्य, शनि और शुक्र मकर राशि में रहेंगे, जिससे कि त्रिग्रही योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसके साथ ही इसी दिन चित्रा नक्षत्र, शश योग, सुकर्मा योग, वाशी योग, सुनफा योग और बालव करण योग बनेंगे. माना जाता है की इन शुभ योगो में किये कार्यो और दान पुण्य से जातक की किस्मत चमक सकती है.

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा जी में स्नान का बहुत अधिक महत्व है यदि संभव हो तो इस दिन प्रातःकाल उठकर किसी नदी, तालाब या शुद्ध जलाशय में स्नान करें या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर सूर्य देव के मन्त्र ऊं सूर्याय नम: का जाप करते हुए उन्हें जल का अर्घ्य दे. इसके बाद ब्राह्मणों व जरूरतमंदो को अपनी इच्छानुसार दान करे. दान में इस दिन विशेष रूप से आटा, दाल, चावल, खिचड़ी, वस्त्र, गुड़, घी और तिल के लड्डू या तिल का दान करना चाहिए.

मकर संक्रांति उपाय Makar Snakranti Upay

  1. शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की रविवार के दिन सूर्य की संक्रांति विशेष लाभकारी होती है क्योंकि यह पर्व सूर्य से जुड़ा है और रविवार का दिन सूर्यदेव का समर्पित है.
  2. मकर संक्रांति पर सूर्य की पूजा के साथ-साथ भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत शुभ होता है.
  3. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद अपनी सामर्थ्यनुसार दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है
  4. मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन 11 पीली कौड़ियों की पूजा कर उन्हें पीले रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखने पर हमेशा माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. आज के दिन भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने से घर की सुख-शांति और धन-धान्य में वृद्धि होती है.
  2. मकर संक्रांति के दिन पीपल, तुलसी जी और वट वृक्ष को जल देना शुभ माना जाता है.
  3. कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुलाब का फूल डालकर भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए.
  4. मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान सूर्य को गुड़, तिल, खिचड़ी का भोग लगाने से मनोकामना पूरी होती है.
error: