महाशिवरात्रि कितनी तारीख को है 2026 Maha Shivratri Date 2026

महाशिवरात्रि कब की है 2026 Mahashivratri Kab Hai

Maha Shivratri Date 2026Maha Shivratri Date 2026 शास्त्रों के अनुसार शवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है इस दिन व्रत रखकर भगवन शिव के भक्त उनका अभिषेक करते है. मान्यता है कि इसी दिन भोलेनाथ शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे. आइये जानते है साल 2026 में महाशिवरात्रि व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ समय, महत्व और इसकी पूजा विधि क्या है|

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2026 Maha Shivratri Date Time 2026

  1. साल 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू – 15 फरवरी सायंकाल 05:04 मिनट|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त – 16 फरवरी सायंकाल 05:34 मिनट|
  4. निशिथ काल पूजा का समय – 15 फरवरी रात्रि 12:09 मिनट से रात्रि 01:01 मिनट|
  5. महाशिवरात्रि व्रत का पारण – 16 फरवरी प्रातःकाल 06:59 मिनट से सायंकाल 03:24 मिनट|

महाशिवरात्रि व्रत विधि Maha Shivratri Puja Vidhi 2026

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करे और व्रत का संकल्प ले. इसके बाद भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराये और ‘ॐ नमः शिवायः’ मंत्र का जाप करे. सफ़ेद चन्दन से भगवान शिव को तिलक कर भस्म, बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप आदि अर्पित करे और महाशिवरात्रि व्रत कथा का पाठ, शिव मंत्रो का जाप करे. महाशिवरात्रि के दिन रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजन करना लाभकारी होता है. अगले दिन व्रत का पारण करना चाहिए।

महाशिवरात्रि का महत्व Maha Shivratri Mahatva

महाशिवरात्रि की रात ‘शिव की महान रात्रि’, कहलाती है इसीलिए इसका विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर व्रत, पूजा और जलाभिषेक करने पर कई परेशानियां दूर होती हैं दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है की महाशिवरात्रि के दिन ही सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रगट हुए थे। जिस कारण यह तिथि विशेष महत्व रखती है.

error: