महाशिवरात्रि शुभ योग 2024 पूजा विधि Maha Shivratri 2024 Puja Vidhi

महाशिवरात्रि के दिन करे ये महाउपाय Mahashivratri 2024 Mahaupay

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. शास्त्रों में महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024, शुक्रवार को है. मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं इस साल की महाशिवरात्रि बेहद खास होगी इस दिन कई शुभ योग बनेंगे. आइये जानते है महाशिवरात्रि 2024 पर बनने जा रहे शुभ योग, पूजा के सभी मुहूर्त, शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली खास चीजे और सफलता प्राप्ति महाउपाय क्या है|

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 MahaShivratri Date Time 2024

  1. साल 2024 में महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च शुक्रवार के दिन रखा जायेगा |
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 8 मार्च रात्रि 09:57 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च सायंकाल 06:17 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा – 9 मार्च सुबह 12:04 मिनट से 12:52 बजे तक|
  5. रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 09:28 मिनट|
  6. रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात्रि 09:28 मिनट से 9 मार्च सुबह 12:28 मिनट|
  7. रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 9 मार्च प्रातः काल 12:28 मिनट से 03:28 मिनट|
  8. रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय – 9 मार्च प्रातः काल 3:28 मिनट से 06:27 मिनट|

महाशिवरात्रि शुभ योग Mahashivratri 2024 Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार इस साल महाशिवरात्रि पर सुबह 06.45 मिनट से अत्यंत शुभ और फलदाई सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. महाशिवरात्री के दिन सुबह 04.45 बजे से पूरे दिन शिव योग रहेगा। इसके अलावा इसी दिन सिद्ध योग और श्रवण नक्षत्र भी रहेगा. मान्यता है कि इस शुभ योग में धार्मिक कार्य करने से कई गुना अधिक फल मिलता है.

महाशिवरात्रि पूजा विधि व उपाय Mahashivratri 2024 Pujan Vidhi

महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प ले. सबसे पहले पंचामृत दूध दही घी शक्कर व गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करे और फिर भगवन शिव को बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप अर्पित करे. शिव पूजा के समय शिवपंचाक्षर मंत्र यानी नम: शिवाय का जाप करते रहे. अंत में संपूर्ण शिव परिवार की आरती कर परिक्रमा करे. इस साल महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग में भगवान शिव का दही और गन्ने के रस से अभिषेक कर बेलपत्र के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जला दे इससे इच्छापूर्ति होती है.

महाशिवरात्रि – शिवलिंग पर चढ़ाये ये चीजे Mahashivratri 2024 Shivling Pooja

  1. शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर ठंडी चीजे जैसे- जल, दूध, दही, शक्कर चढ़ाना शुभ माना जाता है.
  2. इस दिन शिवलिंग का पंचामृत व गन्ने के रस से अभिषेक करने पर मनोकामना पूरी होती है.
  3. मान्यता है की महाशिवरात्रि पर शिवलिंग में घी, केसर, चन्दन या शहद आदि चीजे अर्पित करना शुभ होता है.
  4. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा चढ़ाना चाहिए इससे आर्थिक उन्नति होती है.

 

error: