शिवरात्रि उपाय Mahashivratri Shubh Yog 2023
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Maha Shivratri Date Time 2023
- इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 18 फ़रवरी शनिवार के दिन रखा जाएगा|
- चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 18 फ़रवरी रात्रि 08:02 मिनट पर|
- चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 19 फ़रवरी सायंकाल 04:18 मिनट पर|
- महाशिवरात्रि व्रत का पारण होगा – 19 फ़रवरी सुबह 06:56 मिनट से सायंकाल 03:24 मिनट|
महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त Maha Shivratri Shubh Muhurat 2023
शास्त्रों की माने वैसे तो महा शिवरात्रि की पूजा रात्रि के चार पहर में की जाती है लेकिन भक्त अपनी सुविधानुसार पूजा कर सकते हैं. महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल यानी की मध्यरात्रि में पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है. इस बार 18 फरवरी 2023 की मध्यरात्रि में 12 बजकर 15 मिनिट से 01 बजकर 06 मिनट तक पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त है.
महाशिवरात्रि पूजा में क्या चढ़ाये Maha Shivratri Puja Samagri
- शिव पुराण में बताया गया है कि दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करने पर भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं। अगर आप इनमें से कोई वस्तु नहीं अर्पित कर पाते तो केवल जल में गंगाजल मिलाकर ही शिवजी का अभिषेक करें।
- शमी के पत्ते न सिर्फ शनिदेव को प्रिय है बल्कि महादेव को भी प्रिय है. महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक के बाद भोलेनाथ को शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं।
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
- इसके अलावा इस खास दिन पर भगवान शिव को बेलपत्र, भस्म, धतूरा, आक या मदार का फूल व अक्षत चढ़ाना चाहिए ये सभी महादेव की प्रिय चीजे है. अगर आज के दिन आप इनमे से कोई एक चीज भी शिवलिंग पर अर्पित कर देते है तो महादेव आपकी हर मनोकामना को पूरा करते है.
- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ठंडाई, लस्सी, हलवे और खीर का भोग लगाना भी बेहद शुभ होता है.