माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Magh Purnima Shubh Muhurat 2025
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Magh Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में माघ पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी बुधवार को रखा जायेगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 11 फरवरी सायंकाल 06:55 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12 फरवरी सायंकाल 07:22 मिनट|
- प्रातःकाल पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 07:02 मिनट से प्रातःकाल 09:49 मिनट|
- सायंकाल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 06:09 मिनट से सायंकाल 07:02 मिनट
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – रात्रि 12:09 मिनट से रात्रि 01:01 मिनट|
- चंद्रोदय समय – सायंकाल 06:23 मिनट|
माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima Puja Vidhi
शास्त्रों की माने तो पूर्णिमा का व्रत और पूजन करने के लिए सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजा की शुरुआत करनी चाहिए. सबसे पहले चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. उसके बाद सभी पूजन सामग्री मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करे और देसी घी का दीपक जलाये. इसके बाद विष्णु मंत्रों का जप और विष्णु चालीसा का पाठ करें, व्रत कथा पढ़े. अंत में फल और मिठाई का भोग लगाकर आरती करें. भोग में तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
माघ पूर्णिमा उपाय Magh Purnima Upay
- माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को गंगाजल से स्नान कराकर मां लक्ष्मी को कमल का फूल और नारियल अर्पित करने के बाद महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक लाभ होता है|
- आज के दिन दूध मिला जल पीपल वृक्ष पर अर्पित करना चाहिए। इसके बाद शाम को दीया जलाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
- इस दिन घी का अखंड दीपक जलाकर सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा करना शुभ होता है|
- पूर्णिमा की रात घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है|