माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Magh Purnima Shubh Muhurat 2025
Magh Purnima 2025 Date शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है मान्यता है कि यह दिन श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न के लिए सबसे शुभ होता है. माघी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है आइये जानते है साल 2025 में माघ पूर्णिमा कब है, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले उपाय क्या है|
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Magh Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में माघ पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी बुधवार को रखा जायेगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 11 फरवरी सायंकाल 06:55 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12 फरवरी सायंकाल 07:22 मिनट|
- प्रातःकाल पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 07:02 मिनट से प्रातःकाल 09:49 मिनट|
- सायंकाल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 06:09 मिनट से सायंकाल 07:02 मिनट
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – रात्रि 12:09 मिनट से रात्रि 01:01 मिनट|
- चंद्रोदय समय – सायंकाल 06:23 मिनट|
माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima Puja Vidhi
शास्त्रों की माने तो पूर्णिमा का व्रत और पूजन करने के लिए सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजा की शुरुआत करनी चाहिए. सबसे पहले चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. उसके बाद सभी पूजन सामग्री मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करे और देसी घी का दीपक जलाये. इसके बाद विष्णु मंत्रों का जप और विष्णु चालीसा का पाठ करें, व्रत कथा पढ़े. अंत में फल और मिठाई का भोग लगाकर आरती करें. भोग में तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
माघ पूर्णिमा उपाय Magh Purnima Upay
- माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को गंगाजल से स्नान कराकर मां लक्ष्मी को कमल का फूल और नारियल अर्पित करने के बाद महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक लाभ होता है|
- आज के दिन दूध मिला जल पीपल वृक्ष पर अर्पित करना चाहिए। इसके बाद शाम को दीया जलाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
- इस दिन घी का अखंड दीपक जलाकर सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा करना शुभ होता है|
- पूर्णिमा की रात घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है|