खरमास कब से कब तक 2025 Kharmas 2025 Niyam

खरमास क्या करे क्या ना करे Kharmas 2025

 Kharmas 2025 Niyam Kharmas 2025 Niyam हिन्दू धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है. जब सूर्यदेव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते है तब खरमास लगता है जिस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किये जाते है. हालाँकि खरमास में पूजा पाठ और जप तप का विशेष महत्व माना गया है. आइये जानते है साल 2025 में खरमास कब से कब तक रहेगा और इस माह में कौन से कार्य वर्जित माने जाते है.

खरमास कब से कब तक 2025 Kharmas 2025 Date

  1. पंचांग के अनुसार, साल 2025 में ग्रहो के राजा सूर्य 16 दिसंबर को सुबह 4:27 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास प्रारम्भ हो जायेगा.
  2. इसके बाद सूर्य देव 14 जनवरी 2026 को दोपहर 03:13 मिनट पर मकर राशि में अपना स्थान लेंगे।
  3. इस राशि में आते ही खरमास का समापन हो जाएगा।
  4. ऐसे में खरमास 16 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक चलेगा|

खरमास में क्या करे Kharmas Kya Kare

  1. शास्त्रों के अनुसार इस माह में सूर्य पूजा और सूर्य को नियमित रूप से जल देना चाहिए|
  2. खरमास में सूर्य मंत्रों का जप लाभकारी होता है।
  3. खरमास के दौरान जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए।
  4. खरमास में सात्विक आहार लेना चाहिए।
  5. इस मास में पूजा-पाठ, श्रीमद्भागवत गीता, श्रीराम कथा वाचन, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना शुभ होता है।
  6. खरमास में तुलसी पूजा करना शुभ होता है|

खरमास में क्या ना करे Kharmas Kya Naa Kare

  1. खरमास के दौरान सगाई, शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नए काम की शुरुआत, निवेश, घर या गाड़ी खरीदना जैसे कार्य नहीं करने चाहिए|
  2. इस दौरान तामसिक भोजन से बचना चाहिए।
  3. नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  4. खरमास के दौरान नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए|
error: