कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Kartik Purnima Shubh Muhurat
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Kartik Purnima Kab Hai 2024
- साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर शुक्रवार को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 15 नवम्बर प्रातःकाल 06:19 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 16 नवंबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर|
- सत्यनारायण पूजा मुहूर्त – 15 नवंबर प्रात: काल 06:44 मिनट से प्रातःकाल 10:45 मिनट
- देव दीपावली पूजा मुहूर्त – 15 नवंबर सायंकाल 05:10 मिनट से रात्रि 07:47 मिनट
- लक्ष्मी पूजन मुहूर्त – 15 नवंबर रात्रि 11:39 मिनट से 16 नवंबर को प्रातःकाल 12:33 मिनट
कार्तिक पूर्णिमा स्नान – दान का शुभ मुहूर्त Kartik Purnima 2024 Snan Daan Muhurat
- हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त प्रातःकाल 04:58 मिनट से प्रातःकाल 05:51 मिनट तक रहेगा.
- इस दिन चंद्रोदय सायंकाल 04:55 मिनट पर होगा|
कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima Puja Vidhi
कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करे. पूजा में सभी पूजन सामग्री अर्पित कर सत्यनारायण व्रत कथा और मंत्र जाप करे. रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद दीपदान करे. अंत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये और दान दक्षिणा देकर व्रत का समापन करे.
कार्तिक पूर्णिमा उपाय Kartik Purnima Upay
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी को खीर का भोगा लगाना शुभ होता है.
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी जी की पूजा करें और शाम को उनके सामने घी का दीपक जलाएं.
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर मीठा जल अर्पित करना शुभ होता है.
- पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध मिले जल का अर्घ्य देना शुभ होता है.