जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त 2023 Holika Dahan 2023 Time

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2023

Holika Dahan 2023 TimeHolika Dahan 2023 Time होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. यह पर्व दो दिन का होता है जिसमे पहले दिन यानि पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन और अगले दिन रंग खेला जाता है. साल 2023 में पंचांग मदभेद के कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर विरोधाभास दिख रहा है तो आइये जानते है साल 2023 में होलिका दहन कब किया जायेगा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा, भद्रा कब से कब तक रहेगी और होलिका दहन के दिन क्या करे क्या न करे|

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023 Holika Dahan Date Time 2023

  1. पंचांग के अनुसार साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च को और रंगवाली होली 8 मार्च को खेली जायेगी|
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक |
  3. उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा|
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर |
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर |

भद्रा काल का समय Bhadra ka Samay

पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार को है। वहीं भद्रा काल 06 मार्च 2023 को सायं 04:48 मिनट से लगेगा और 7 मार्च 2023 को प्रातः 05:14 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। तो ऐसे में पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा और 7 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जायेगा|

होलिका दहन पर भद्राकाल क्यों देखते हैं Bhadra Time

पौराणिक मान्यता और होली की कथा के अनुसार, भद्रा काल के स्वामी यमराज होने के कारण इस योग में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है. वहीं, भद्रा पुंछ में होलिका दहन किया जा सकता है, क्योंकि इस समय भद्रा का प्रभाव काफी कम हो जाता है और किसी तरह का दोष भी नहीं लगता है.

होलिका दहन पर क्या करे क्या न करे Holika Dahan Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार होलिका जलाने से पहले होलिका पूजा का खास महत्व है. ऐसे में इस दिन सही मुहूर्त पर पूजा कर होलिका दहन करना चाहिए.
  2. होलिका दहन वाले दिन घी का दीपक जलाकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए इससे घर में सुख समृद्धि आती है.
  3. होलिका परिक्रमा करने से पहले सरसों, तिल, 5 या 11 सूखे गोबर के उपले, अक्षत, चीनी, गेहूं के दाने पवित्र अग्नि में अर्पित करने चाहिए.
  4. इस दिन सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए.
  5. इस दिन अपनी राशि अनुसार जरूरतमंद को दान करें.
  6. होलिका दहन के दिन किसी को भी धन उधार नहीं देना चाहिए.
  7. इस दिन किसी का अपमान न करे.
error: