होलिका दहन नियम Holika dahan niyam
होली 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2022
- साल 2022 में होली का पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा.
- होलिका दहन 17 मार्च और 18 मार्च को रंगवाली होती मनाई जायेगी.
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 17 मार्च 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक |
- भद्रा पूंछ समय – 17 मार्च 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक|
- भद्रा मुख समय – प्रातः काल रात्रि 10:16 मिनट से सुबह 12:13 बजे तक
- पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 17 मार्च दोपहर 01:29 मिनट पर |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 मार्च दोपहर 12:47 मिनट पर |
होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन से पहले होली पूजन किया जाता है इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद उत्तर दिशा की और मुख करके होलिका का पूजन करे. होलिका पूजन के स्थान के आसपास पानी की बूंदे छिड़कें। इसके बाद पूजा में माला, रोली, गंध, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और साथ में एक लोटा अवश्य रखें। इसके बाद भगवान नरसिंह की प्रार्थना करें और होलिका पर रोली, अक्षत, फूल, बताशे अर्पित करें अब मौली को होलिका के चारों ओर लपेटें। इसके उपरान्त होलिका पर प्रह्लाद का नाम लेते हुए पुष्प अर्पित करें। पूजा में भगवान नरसिंह का नाम लेते हुए 5 प्रकार के अनाज चढ़ाएं। इस विधि से पूजा के बाद होलिका दहन कर होलिका की परिक्रमा करे और होलिका की अग्नि में गुलाल डालकर सभी का आशीर्वाद ले।
होलिका दहन नियम Holika Dahan Niyam
साल 2022 में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जायेगा इस साल होलिका दहन के दिन धुर्व योग योग बन रहा है । ज्योतिष शास्त्र में इन सभी योगो को बेहद शुभ माना गया है। इसीलिए ऐसे में हम सभी को कुछ बातो का विशेष ख्याल रखना चाहिए ताकि शुभ योग में की गयी होली पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो सके आइये जानते है होलिका दहन के दिन किन बातो का ख्याल रखना चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
- होलिका दहन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करे। ज्योतिष अनुसार भद्रा व राहुकाल के दौरान होलिका दहन व पूजा-अर्चना करना शुभ नहीं होता है.
- महिलाये इस बात का खास ख्याल रखे की होलिका दहन के समय सिर खुला नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे ढककर होलिका पूजन करे.
- होलिका दहन के समय कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए .
- होली के दिन देर रात तक घर से बाहर नहीं रहना चाहिए क्योकि इस दिन वातावरण में नकारातमक शक्तियां अधिक सक्रिय रहती है.
- इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
- इस दिन किसी भी बड़े बूढ़े का अपमान न करे.
- होली के दिन भोजन करते समय आपका मुँह दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए.