होली भाईदूज शुभ मुहूर्त तिलक व पूजा विधि Bhaidooj Puja Vidhi
Holi Bhaidooj 2024 Date Time भाई दूज का त्यौहार सभी महत्वपूर्ण व्रत त्योहारों में से एक माना जाता है साल में दो बार भाईदूज मनाया जाता है एक चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय को और दूसरा कार्तिक शुक्ल द्वितीया को | चैत्र फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन के बाद रंग खेलने वाली होली और फिर भाईदूज मनाते है इसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है. आइये जानते है साल 2024 होली भाई दूज कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले विशेष कार्यो क्या है|
होली भाईदूज शुभ मुहूर्त 2024 Holi Bhaidooj Shubh Muhurat 2024
- साल 2024 में होली भाईदूज 27 मार्च बुधवारके दिन मनाया जाएगा|
- द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी – 26 मार्च को दोपहर 02:55 मिनट पर|
- द्वितीया तिथि समाप्त होगी – 27 मार्च को सायंकाल 05:06 मिनट पर|
- तिलक का शुभ मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 10:54 मिनट से 12:27 मिनट तक|
होली भाईदूज पूजा विधि Holi Bhaidooj Tilak Pooja Vidhi 2024
शास्त्रों के अनुसार होली भाई दूज के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर श्री विष्णु जी और गणेश जी की पूजा करे. इसके बाद भाई को तिलक करने के लिए आरती की थाल सजाये जिसमे कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिठाई, काले चने, सुपारी या सूखा गोला आदि सामग्री रख ले. अब भाई को चौक पर बिठाकर शुभ मुहूर्त में उनका तिलक करें. तिलक के बाद पान, सुपारी, गोला, बताशे, फूल भाई को दे. अब भाई की आरती उतारे और उनका मुँह मीठा करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
होली भाईदूज पर जरूर करे ये काम Holi Bhaidooj Do These Things
- भाईदूज के दिन यमदेव अपनी बहन यमुना के घर जाते है इस दिन यम पूजा के साथ यमुना, चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा करना शुभ होता है|
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली भाईदूज पर भाई बहन दोनों को श्रीविष्णु और गणेश जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए|
- इस दिन भाईयों को आदर व सम्मानपूर्वक घर बुलाकर भोजन कराना चाहिए.
- बहनो को तिलक के बाद भाई को गोला या नारियल भेंट करना चाहिए इससे जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है.