होलिका दहन कितनी तारीख को है Holika Dahan 2024 Date
Holi 2024 Date Time Shubh Muhurat पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है. रंगो का यह 2 दिन मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होते है जिनमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते है. शास्त्रों के अनुसार होली पर्व के दौरान जब भद्रा काल हो तो भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाता है. आइये जानते है साल 2024 होली कब है, दिन व तारीख, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इसका महत्व क्या है|
होली 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2024
- साल 2024 में होली का पर्व 24 और 25 मार्च को मनाया जायेगा|
- 24 मार्च रविवार को होलिका दहन और 25 मार्च सोमवार को रंगवाली होली खेली जायेगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर |
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक|
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन से पहले स्नान कर होली पूजन होता है. होली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए फिर होलिका की पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. होलिका पूजन में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. आज के दिन भगवान निरसिंह का भी विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.
होलिका दहन का महत्व Holika Dahan Mahatva
कहा जाता है की जिस तरह होली पर्व वसंत ऋतु का संदेश लेकर आती है उसी प्रकार धार्मिक मान्यता अनुसार होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं इससे आपसी प्यार और सौहार्द बढ़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन और होली के दिन भगवान श्री कृष्ण, श्री हरि और कुल देवी-देवताओं की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तिया समाप्त होकर जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।