हरतालिका तीज पूजा विधि 2024 Hartalika Teej Puja
हरतालिका तीज तिथि व शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date time tithi Muhurat 2024
- साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जायेगा|
- तृतीया तिथि शुरू होगी – 5 सितंबर दोपहर 12:21 मिनट पर|
- तृतीया तिथि समाप्त होगी – 6 सितंबर शाम 03:01 मिनट पर|
- प्रातःकाल पूजा मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 06:02 मिनट से 08:33 मिनट तक|
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त होगा – शाम 06:53 मिनट से 08:16 मिनट तक|
हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi
मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज व्रत में प्रातःकाल स्नान के बाद निर्जल या फलाहार व्रत का संकल्प ले. भगवान शिव-पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पूजास्थल में एक चौकी पर स्थापित कर इनका श्रृंगार करे. भोलेनाथ को उनकी प्रिय सामग्री बेलपत्र, भस्म, धतूरा अर्पित करे. माता पार्वती को सुहाग का सामान, लाल सिन्दूर अर्पित करे इसके बाद भोग लगाए. अब व्रत कथा पढ़कर संपूर्ण शिव परिवार की आरती करे. अगले दिन व्रत का पारण करे.
हरतालिका तीज नियम Hartalika Teej Niyam
- शास्त्रों के अनुसार इस दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए,
- इस दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।
- इस व्रत में 24 घंटे तक कुछ खाया – पिया नहीं जाता है और निर्जला व्रत रखकर अगले दिन चतुर्थी पर व्रत खोला जाता है।
- हरतालिका तीज के व्रत को यदि आपने एक बार उठा लिया तो इसे बीच में नहीं छोड़ना चाहिए प्रत्येक वर्ष आपको इसे पूरे विधि-विधान से करना चाहिए।
- तीज व्रत में तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- व्रत के दिन पूजा के बाद तीज व्रत कथा जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए।