X

हरतालिका तीज तिथि पूजा विधि Hartalika Teej Date Time 2024

हरतालिका तीज 2024 कब है Hartalika Teej Puja Vidhi

Hartalika Teej Date Time 2024 पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज का पर्व भाद्रपद मास सके शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है. इस दिन महिलाये निर्जल व्रत करती है और भगवान शिव व माता गौरी का पूजन करती है. मान्यता है की इस व्रत को विधिवत पूरा करने पर महिलाओ को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है शास्त्रों के अनुसार यदि आप हरतालिका तीज का व्रत करने जा रही हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए. आइये जानते है साल 2024 हरतालिका तीज व्रत की तिथि, प्रदोष काल शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस व्रत में शामिल की जाने वाली कुछ खास चीजों के बारे में| |

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 2024 hartalika Teej Muhurat 2024

  1. साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जायेगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी – 5 सितंबर दोपहर 12:21 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी – 6 सितंबर सायंकाल 03:01 मिनट पर|
  4. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 06:02 मिनट से 08:33 मिनट तक|
  5. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त होगा – सायंकाल 06:53 मिनट से 08:16 मिनट तक|
  6. पारण का समय – 7 सितम्बर प्रातःकाल 06:14 मिनट से प्रातःकाल 07:15 मिनट तक|

हरतालिका तीज पूजा विधि hartalika Teej Puja Vidhi

हरतालिका तीज के दिन प्रातः स्नान के बाद व्रत का संकल्प करे और पूजा के लिए रेत व काली मिट्टी से शिव परिवार की प्रतिमा बनाये. अब सभी प्रतिमाओं को एक साफ़ चौकी पर स्थापित कर इनका श्रृंगार करे. इसके बाद गणेश जी को दूर्वा, भगवन शिव को बेलपत्र और माँ पार्वती को सुहाग का सामान व लाल सिन्दूर अर्पित कर मीठे का भोग लगाए. अंत में व्रत कथा पढ़कर आरती करे.

पूजा में शामिल की जाने वाली खास चीजे Hartalika Teej  Samagri

हरतालिका तीज के दिन पूजा में भगवन गणेश, भगवान शिव और देवी पार्वती की प्रतिमा, धूप- दीप, घी, पान, कपूर, सुपारी, साबुत नारियल, चंदन, केले, आम के पत्ते, केले के पत्ते, धतूरा, बेल के पत्ते, शमी के पत्ते और फूल, कलश, चौकी, 16 श्रृंगार की सामग्री आदि|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

हरतालिका तीज व्रत के नियम hartalika Teej Niyam

  1. हरतालिका तीज के दिन व्रती महिला को 16 श्रृंगार करने चाहिए.
  2. तीज व्रत में अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता है.
  3. हरतालिका तीज के दिन व्रत कथा पढ़ना या सुननी चाहिए.
  4. हरतालिका तीज के दिन के दिन महिलाएं काले या सफेद रंग के कपड़ो के बजाय हरे या लाल रंग के कपडे पहने तो शुभ होता है.
  5. हरतालिका तीज काव्रत निर्जल करने की मान्यता है.
  6. इस दिन तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
Related Post