X

हरतालिका तीज सुहागिन महिलाएं जरूर करें ये 3 काम Hartalika Teej 2024

हरतालिका तीज पूजा विधि Teej Puja Vidhi

Hartalika Teej 2024 पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज मनाई जाती है। वैसे तो साल में 3 तीज आती है हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज| शास्त्रों में हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाओ के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाये निर्जल व्रत रखती है और भगवान शिव व माता गौरी की पूजा करती है. मान्यता है की यदि हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाये कुछ खास काम या उपाय करती है तो उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ती होती है। आइये जानते है साल 2024 में हरतालिका तीज कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन सुहागिन महिलाओ को कौन से कार्य करने चाहिए|

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 2024 Hartalika Teej Muhurat 2024

  1. साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जायेगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी – 5 सितंबर दोपहर 12:21 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी – 6 सितंबर सायंकाल 03:01 मिनट पर|
  4. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 06:02 मिनट से 08:33 मिनट तक|
  5. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त होगा – सायंकाल 06:53 मिनट से 08:16 मिनट तक|
  6. पारण का समय – 7 सितम्बर प्रातःकाल 06:14 मिनट से प्रातःकाल 07:15 मिनट तक|

हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi

हरतालिका तीज के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सोलह श्रृंगार कर निर्जल व्रत का संकल्प लेना चाहिए. सबसे पहले पूजास्थल पर एक साफ़ चौकी में भगवान गणेश, भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करे. सबसे पहले गणेश जी की पूजा कर धूप-दीप जलाये और उन्हें दूर्वा चढ़ाये. इसके बाद भगवन शिव और माता पार्वती की पूजा कर सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. माता पार्वती को सिन्दूर और अन्य सुहाग की सामग्री चढ़ाये. इसके बाद हरतालिका तीज व्रत कथा पढ़कर आरती करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

सुहागिन महिलाएं क्या करे Hartalika Teej 2024

  1. शास्त्रों केअनुसार हरतालिका तीज के दिन सुहागन महिलाओ को हरे रंग के वस्त्र के अलावा श्रृंगार भी हरे रंग से करना चाहिए जैसे हरी चूडिया, हरी मेहँदी, बिंदी आदि|
  2. हरतालिका तीज के दिन ‘ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र’ का जाप करते हुए महादेव को जल अर्पित कर मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करना शुभ होता है|
  3. इस दिन माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढाने के बाद सुहागन महिलाओ को भी सुहाग का सम्मान दान करना चाहिए|
  4. सुहागन महिलाओ को आज के दिन हरतालिका तीज व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए.
Related Post