गुरु पूर्णिमा 2024 कब है Guru Purnima Date Time 2024

 गुरु पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त 2024 Guru Purnima Puja Vidhi  

Guru Purnima Date Time 2024Guru Purnima Date Time 2024 पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती हैं. इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन व्रत रखकर भगवान सत्यनारायण और गुरु की पूजा का विशेष महत्व है. महर्षि वेद व्यास को संसार का पहला गुरु माना जाता है। इस दिन सभी को उनका नाम लेते हुए गुरु मंत्रों का जाप करने से सफलता की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2024 में गुरु पूर्णिमा व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है.

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Guru Poornima 2024 Shubh Muhurat

  1. साल 2024 में गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई रविवार के दिन पड़ेगी
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 20 जुलाई सायंकाल 05:59 मिनट
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 21 जुलाई दोपहर 03:46 मिनट
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:19 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima Vidhi

शास्त्रों के अनुसार इस दिन सत्यनारायण भगवान और महर्षि वेद व्यास जी की पूजा करनी चाहिए प्रात:काल स्नान के बाद भगवन सत्यनारायण और गुरु का ध्यान करे. पूजास्थल पर दीप जलाये. अब सत्यनारायण जी की पूजा कर उन्हें सभी पूजन सामग्री और तुलसी अर्पित करें. इसके बाद घर की उत्तर दिशा में व्यास जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें फूलो की माला अर्पित कर उनकी आरती करे. अब प्रतिमा को मिठाई का भोग लगाएं. अंत में सभी देवी देवताओ और गुरु का आशीर्वाद ले.

गुरु पूर्णिमा उपाय Guru Purnima Upay

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार गुरु मंत्र प्राप्त करने के लिए यह दिन सबसे शुभ माना जाता है.
  2. गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद को पीली वस्तुएं जैसे चने की दाल, बेसन, पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई, गुड़ आदि का दान करना शुभ होता है.
  3. कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन ‘ॐ बृ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए.
  4. करियर में उन्न्ति के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन अपनी किताब के पहले पेज पर लाल रोली से स्वास्तिक बनाकर मां सरस्वती को अर्पित करे क्योकि मां सरस्वती को ज्ञान की देवी और सबसे बड़ा गुरु भी माना जाता है.
error: