मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2022 Margashirsha Purnima 2022 Date Time

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2022 Margashirsha Purnima Puja Vidhi 2022

Margashirsha Purnima 2022 Margashirsha Purnima 2022  पंचांग के अनुसार हर माह की आखिरी तिथि पूर्णिमा होती है. शास्त्रों की माने तो प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि चंद्रमा और माता लक्ष्मी को समर्पित है मार्गशीर्ष पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा भी कहते है. पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा पढ़ना या सुनना व स्नान-दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में सुख सौभाग्य प्राप्त होकर मानसिक शांति मिलती है आज हम आपको साल 2022 मार्गशीर्ष मास पूर्णिमा सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और इस दिन के कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Margashirsha Purnima 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 7 दिसंबर बुधवार को रखा जायेगा|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 7 दिसम्बर प्रातःकाल 08:01 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 8 दिसम्बर प्रातःकाल 09:37 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा के दिन चद्रोदय क्क समय होगा – शाम 5:21 मिनट|
  5. पूर्णिमा का स्नान दान होगा – 8 दिसंबर 2022

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि Margashirsha Purnima puja vidhi

मार्गशीर्ष या अगहन पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे और पूजा का संकल्प करे. पूजा स्थल पर भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा एक साफ़ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करे. चौकी के दोनों ओर केले के पत्ते लगाकर धुप दीप जलाये. अब भगवान् विष्णु व माँ लक्ष्मी का पंचामृत से अभिषेक करे. इसके बाद श्री विष्णु जी को पीले फल फूल अर्पित करें। अब भोग के रूप में पंचामृत, केले और हलवे का भोग लगाएं। इसके बाद सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा पढ़कर आरती कर ले. शाम को चंद्रोदय होने पर चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा नियम Margashirsha Purnima Niyam

  1. मान्यता है की पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण पर रहती है इसीलिए इस दिन विष्णु जी के साथ माँ लक्ष्मी जी की आराधना करे.
  2. पूर्णिमा के दिन का विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए इस दिन सात्विक भोजन ही बनाये और ग्रहण करे.
  3. इस दिन घर में किसी भी प्रकार की तामसिक चीजे या भोजन का सेवन ना करे यदि आप व्रत रखते है तो इस बात का विशेष ख्याल रखे.
  4. इस दिन वातावरण में चन्द्रमा का प्रभाव काफी तेज रहता है इसीलिए ऐसे में पूर्णिमा के दिन क्रोध बिलकुल ना करे.
  5. पूर्णिमा पर पूजा के दौरान व्रत कथा अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय Margashirsha purnima upay

  1. पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर के मंदिर और तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इससे माँ लक्ष्मी प्रसन होती है.
  2. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद भगवन कृष्ण, श्री हरी विष्णु और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करे और जरूरतमंदो को दान करे.
  3. पीपल के वृक्ष में श्री हरि विष्णु का वास माना गया है. पूर्णिमा के दिन सुबह पीपल पर जल अर्पित करें और गुड़ चढ़ाएं. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
  4. पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
error: