गुप्त नवरात्रि कब शुरू है 2026 Gupt Navratri 2026 Mein Kab Hai

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Puja Vidhi

Gupt Navratri 2026 Mein Kab HaiGupt Navratri 2026 Mein Kab Hai गुप्त नवरात्रि साल में दो बार माघ और आषाढ़ मास में आती है माघ महीने में गुप्त नवरात्रि माघ शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होती है. गुप्त नवरात्रो में माँ दुर्गा के 10 महाविद्या की पूजा गुप्त तरीके से की जाती है. गुप्त साधना के लिए यह नवरात्रि बेहद उत्तम मानी गई है. आइये जानते है साल 2026 में माघ मास की गुप्त नवरात्री कब से शुरू है, घट स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम क्या है |

माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2026 Gupt Navratri Dates 2026

  1. साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी सोमवार से प्रारम्भ होकर 28 जनवरी बुधवार को समाप्त होंगी|
  2. प्रतिपदा तिथि आरभ – 19 जनवरी प्रातःकाल 01:21 मिनट
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 जनवरी प्रातःकाल 02:14 मिनट |
  4. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 19 जनवरी प्रातःकाल 07:14 मिनट से 10:46 मिनट |
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:11 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के पहले दिन प्रातःस्नान के बाद घट स्थापना करे. पूजाघर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धूप-दीप जलाये और मां दुर्गा को लाल फूलों की माला, कुमकुम का तिलक और श्रृंगार सामग्री व भोग अर्पित करें. नवरात्रि के दौरान साधक को विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए. मान्यता है की इस दौरान विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

गुप्त नवरात्रि नियम Gupt Navratri Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रो में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  2. गुप्त नवरात्रि के दौरान नाखून या बाल नहीं काटने चाहिए.
  3. इस दौरान काले रंग के कपड़े और चमड़े की चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  4. गुप्त नवरात्रि पर देवी दुर्गा की साधना में ब्रह्मचर्य का पूरी तरह से पालन करना चाहिए.
  5. गुप्त नवरात्रि की साधना हमेशा गुप्त रूप से करनी चाहिए.

 

error: