गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2025 Ganga Dussehra Pujan Vidhi
Ganga Dussehra 2025 हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने का खास महत्व होता है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष रूप से पूजा अर्चना और मां गंगा की आरती की जाती है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. आइये जानते है साल 2025 में गंगा दशहरा कब है, पूजा व स्नान का शुभ मुहूर्त, सही तिथि और इस दिन क्या करे क्या ना करे|
गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2025 Ganga Dussehra date Time 2025
- साल 2025 में गंगा दशहरा 5 जून गुरुवार को मनाया जाएगा
- दशमी तिथि प्रारम्भ – 4 जून रात्रि 11:54 मिनट
- दशमी तिथि समाप्त – 6 जून प्रातःकाल 02:15 मिनट
- हस्त नक्षत्र प्रारम्भ – 5 जून प्रातःकाल 03:35 मिनट
- हस्त नक्षत्र समाप्त – 6 जून प्रातःकाल 06:34 मिनट
- सिद्धि योग – प्रातःकाल 09:14 मिनट तक|
- स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 04 बजे से प्रातःकाल 07 बजे|
गंगा दशहरा पर क्या करें Ganga Dussehra 2025
- गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
- इस दिन गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य करना चाहिए।
- इस दिन घर के मंदिर में दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा और उनकी आरती करे।
- इस दिन गंगा मैया के अलावा भगवन शिव की पूजा कर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए|
- मान्यता है की गंगा दशहरा के दिन पितरो का तरपान करने से पितरो को मोक्ष की प्राप्ति होती है|
गंगा दशहरा क्या ना करे Ganga Dussehra 2025
- गंगा दशहरा के दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए |
- इस दिन बेकार चीजों का दान नहीं करना चाहिए|
- गंगा दशहरा के दिन काली चीजों का दान नहीं करना चाहिए|
- गंगा स्नान के बाद शरीर को कपड़े से नहीं सुखाना चाहिए।