पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले व्रतों की लिस्ट Festival List 2023

पति की लम्बी उम्र के लिए रखे जाने वाले व्रत 2023 Vrat Tyohar List 2023

Festival List 2023

Festival List 2023 माना जाता है की पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है कहते है की जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती है लेकिन इनका आपसी प्रेम और विश्वास इस रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाता है. शास्त्रों में कई ऐसे कई व्रत त्यौहार हैं, जिसे महिलाएं पति की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना से रखती हैं. इन व्रतों के प्रभाव से महिलाओ को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज हम आपको साल 2023 के कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण व्रत त्योहारों की तारीखे बताने जा रहे है जो सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाएंगे.

वट सावित्री व्रत 2023 Vat Savitri Vrat 2023 Date

वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन रखती हैं. इसमें वट वृक्ष यानी बरगद के वृक्ष की पूजा का विधान है. साल 2023 में वट सावित्री व्रत 19 मई 2023 शनिवार को रखा जाएगा.

करवा चौथ 2023 Karwa Chauth 2023 Date

पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. सुहागिन महिलाये पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से इस व्रत को करतीहै. इस दिन शिव – पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रमा की पूजा की जाती है. साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 01 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा.

हरियाली तीज 2023 Hariyali Teej 2023 Date

हरियाली तीज का व्रत सावन के महीने में रखा जाता है इसे श्रावणी तीज भी कहते है. सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है. इस पर्व को माता पार्वती और शिवजी के पुनर्मिलन के रूप में भी मनाया जाता है. सुहागिन महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार कर व्रत रखती है साल 2023 में हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त 2023 शनिवार को मनाया जाएगा.

कजरी तीज 2023 Kajari Teej 2023 Date

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतिया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है. अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं. साल 2023 में कजरी तीज का व्रत 02 सितंबर 2023 शनिवार को रखा जाएगा.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

हरतालिका तीज 2023 Hartalika Teej 2023 date

शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि को रखा जाता है. यह सबसे कठिन व्रतों में एक होता है. इसमें सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हरतालिका तीज पर शिव- गौरी की पूजा की जाती है. साल 2023 में हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023 सोमवार को रखा जाएगा.

error: