भौमवती अमावस्या 2021 शुभ मुहूर्त Vaisakh Amavasya Date Time 2021

भौमवती अमावस्या 2021 तिथि Amavasya Upay 2021

भौमवती अमावस्या 2021भौमवती अमावस्या 2021 -शास्त्रों के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि अमावस्या कहलाती है अमावस्या तिथि दान, स्नान पितृ तर्पण के लिए उत्तम मानी जाती है ज्योतिष की माने तो इस साल बैसाख माह की अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है जब कोई अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ती है तो उसे भौमवती अमावस्या कहते है शास्त्रों में भौमवती अमावस्या कर्ज मुक्ति से जुड़े उपायों के लिए विशेष मानी जाती है। इस दिन सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्ति के लिए किये उपाय लाभकारी होते है. आज हम आपको साल 2021 वैसाख अमावस्या सही तिथि, पूजा विधि, नियम और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

भौमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Vaisakh Amavasya 2021 Date Time

  1. साल 2021 में वैशाख मास भौमवती अमावस्या 11 मई मंगलवार के दिन है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 10 मई शाम 09:55 मिनट पर |
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 12 मई सुबह 12:29 मिनट पर |

भौमवती अमावस्या पूजा विधि Vaisakh Amavasya Vidhi

वैसाख माह की भौमवती अमावस्या के दिन संभव हो तो सबसे पहले किसी पवित्र नदी में स्नान करे या फिर घर पर ही स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देकर बहते जल में तिल प्रवाहित करे और फिर पितरों के निमित तर्पण कर किसी ब्राह्मण या फिर जरूरतमंद को भोजन व दान दक्षिणा दे. मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि पर स्नान के बाद प्रातःकाल पीपल के वृक्ष में जल अर्पित कर संध्याकाल में दीपक प्रज्वलित करना अति शुभ होता है इससे घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है।

अमावस्या नियम Amavasya Niyam

  1. यदि संभव हो तो इस दिन प्रातःकाल नदी, सरोवर या पवित्र कुंड में स्नान करें।
  2. अमावस्या के दिन अनाज, वस्त्र, तिल, आदि चीजों का का दान करें।
  3. अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करें इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  4. अमावस्या के दिन पूर्ण रूप से सात्विकता का ख्याल रखे.
  5. इस दिन घर पर आये किसी व्यक्ति को खाली हाथ ना जाने दे क्योकि अमावस्या दान व तर्पण का दिन होता है.
  6. इस दिन किसी भी बड़े बूढ़े का अपमान ना करे.
  7. भौमवती अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे प्याज,लहसुन आदि का सेवन ना करें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

भौमवती अमावस्या उपाय Amavasya Upay 

  1. अमावस्या के दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है इसीलिए अमावस्या के दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
  2. प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य देव को 1 लोटा जल का अर्घ्य दे इससे आपको सूर्य कृपा प्राप्त होती है.
  3. माना जाता है की अमावस्या तिथि के दिन गाय की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
  4. अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद आटे की गोलियां किसी तालाब या नदी में जाकर मछलियों को खिलाने से जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है।
  5. मंगलवारी भौम अमावस्या के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में सिन्दूरी चावल अर्पित करने से धनलाभ और कर्ज से मुक्ति मिलती है.
error: