मौनी अमावस्या 2024 कब है February Amavasya 2024 Date

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Magh Amavasya Shubh Muhurat

February Amavasya 2024 DateFebruary Amavasya 2024 Date शास्त्रों में माघ का महीने को सबसे ज्यादा पवित्र माना गया है. यह महीना स्नान-दान की दृष्टि से काफी शुभ होता है. इस माह में पड़ने वाली अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाती हैं। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने और मौन रहकर व्रत व पूजन करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. कहा जाता है की माघ अमावस्या के दिन संगट तट पर देवी-देवताओं का वास होता है जिस कारण इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। आइये जानते है साल 2024 में मौनी अमावस्या की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके नियम क्या है|

माघी मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Magh Amavasya 2024 Date Time

  1. साल 2024 में मौनी अमावस्या 9 फ़रवरी शुक्रवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 9 फ़रवरी प्रातःकाल 08:02 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 फ़रवरी सुबह 04:28 मिनट पर|
  4. ब्रह्म मुहूर्त होगा – सुबह 05:21 मिनट से सुबह 06:13 मिनट तक|
  5. स्नान, दान और पूजा का समय – सुबह 07:05 मिनट से पूरे दिन|
  6. अभिजित मुहूर्त होगा – दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:58 मिनट तक|

मौनी अमावस्या शुभ योग 2024 Mauni Amavasya Shubh Yog 2024

साल 2024 में मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:05 मिनट से लेकर रात 11:29 मिनट तक है. यह एक शुभ योग है. मान्यता है की सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

मौनी अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ दे. इसके बाद विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करे. पूजा में उन्हें पीले फल-फूल, केसर, चंदन अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब भगवान का ध्यान करते हुए विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

मौनी अमावस्या व्रत नियम Mauni Amavasya Niyam

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार मौनी अमावस्या के दिन संभव हो तो गंगा जी, नदी, सरोवर या पवित्र कुंड में स्नान करना चाहिए।
  2. मौनी अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे.
  3. इस दिन मौन व्रत रखना लाभकारी माना जाता है.
  4. आज के दिन अनाज, वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, पलंग, घी और गौ शाला में गाय के लिए भोजन का दान करना शुभ होता है.
  5. अमावस्या पितरो की तिथि मानी गयी है इस दिन पितृ तर्पण करना चाहिए.
  6. मौनी अमावस्या के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करने से पितृ प्रसन्न होते है.
  7. इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
error: