X

विजयादशमी दशहरा कब है 2025 Dussehra Date Time Shubh Muhurat

दशहरा पूजा विधि Dussehra Puja Vidhi Shubh Yog 2025

Dussehra Date Time Shubh Muhurat अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी या दशहरा मनाया जाता है शास्त्रों के अनुसार शारदीय नवरात्रो का समापन दशहरे के दिन होता है. इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक है. मान्यता है की जहा एक ओर इस दिन भगवन श्रीराम ने रावण का वध किया वही माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था. इसीलिए यह दिन भगवान राम और माँ दुर्गा की विजय के रूप में मनाया जाता है. आइये जानते है 2025 में दशहरा पर्व की सही तिथि, पूजा व रावण दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और में इस दिन किये जाने वाले विशेष उपाय क्या है|

दशहरा तिथि व शुभ मुहूर्त Dussehra Worship Date Time 2025

  1. साल 2025 में विजयादशमी दशहरा 2 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जायेगा|
  2. दशमी तिथि शुरू – 1 अक्टूबर सायंकाल 07:01 मिनट|
  3. दशमी तिथि समाप्त – 2 अक्टूबर सायंकाल 07:10 मिनट|
  4. श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 2 अक्टूबर प्रातःकाल 09:13 मिनट|
  5. श्रवण नक्षत्र समाप्ति- 3 अक्टूबर प्रातःकाल 09:34 मिनट|
  6. विजय मुहूर्त होगा- दोपहर 02:09 मिनट से 02:56 मिनट|
  7. अपराह्न पूजा का समय – दोपहर 01:21 से सायंकाल 03:04 मिनट|

रावण दहन मुहूर्त 2025 Dussehra 2025 Ravan Dahan Time

मान्यता अनुसार रावण दहन सूर्यास्‍त के बाद प्रदोष काल में किया जाता है. इस साल रावण दहन का मुहूर्त 2 अक्‍टूबर को शाम 6 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा

दशहरा उपाय Dussehra Puja Vidhi

  1. दशहरा पर विजय और समृद्धि के लिए अपराजिता और शमी के पौधे की पूजा करना शुभ होता है.
  2. इस दिन रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए.
  3. आज के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल चढ़ाना शुभ माना जाता है.
  4. दशमी के दिन प्रातःकाल माँ दुर्गे की विधिवत पूजा कर देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन और नवरात्रो का पारण करना चाहिए।
  5. शास्त्रों के अनुसार दशहरे के दिन शमी वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

 

Related Post